{"_id":"5f795388651ac5707043f7fb","slug":"uttarakhand-bjp-mla-sexual-assault-case-mla-hostel-and-hotel-staff-of-mussoorie-statements-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नेगी प्रकरण: विधायक हॉस्टल और मसूरी के होटल कर्मचारियों के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक नेगी प्रकरण: विधायक हॉस्टल और मसूरी के होटल कर्मचारियों के दर्ज किए बयान
Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
सार
- आरोप लगाने वाली महिला ने मुकदमे में दोनों जगह का किया था जिक्र
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में द्वारहाट विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप मामले में शनिवार को पुलिस ने विधायक हॉस्टल और मसूरी स्थित एक होटल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। आरोप लगाने वाली महिला ने मुकदमे में इन दोनों जगहों का जिक्र किया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने इन दोनों जगहों से साक्ष्य एकत्रित किए थे। दून पुलिस के अनुसार कॉल डिटेल के माध्यम से जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक महिला ने द्वारहाट विधायक महेश नेगी पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विधायक की पत्नी ने भी आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि विधायक ने विधायक हॉस्टल, मसूरी स्थित एक होटल के साथ ही दिल्ली व नेपाल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस महिला के आरोपों की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व पुलिस ने विधायक हॉस्टल के साथ ही मसूरी स्थित होटल में जाकर साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद शनिवार को विधायक हॉस्टल और मसूरी स्थित होटल के कर्मचारियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज कराए।