{"_id":"6149aee28ebc3eb26a465f23","slug":"uttarakhand-bjp-mahila-morcha-meeting-madan-kaushik-comment-on-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने आप पर साधा निशाना, कहा- पहले अपने राज्य की घोषणाएं पूरी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने आप पर साधा निशाना, कहा- पहले अपने राज्य की घोषणाएं पूरी करें
Tue, 21 Sep 2021 03:44 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Sep 2021 03:44 PM IST
सार
Uttarakhand BJP Mahila Morcha meeting: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के टिकट में भागीदारी बढ़ाने की संभावना की बात भी कही है।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का शुभारंभ करते प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस दौरान सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव में इस बार अबकी बार 60 पार की बात कही है। महिला मोर्चा की भूमिका भी इस चुनाव में अहम रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के टिकट में भागीदारी बढ़ाने की संभावना की बात भी कही है। कार्यसमिति में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी समेत अन्य प्रदेश के पदाधिकारी व जिला के पदाधिकारी पहुंचे हैं। कार्यसमिति के दूसरे दिन तीन सत्र होंगे। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के हित को लेकर कई कार्य कर रही है। इसके साथ विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बात रखी।
विज्ञापन
पहले अपने राज्य की घोषणाएं पूरी करें- कौशिक
प्रेसवार्ता कर मदन कौशिक ने बिना नाम लिए आप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो घोषणाएं की जा रही हैं पहले वह लोग अपने राज्य में इन घोषणा को पूरा करें। कहा कि राज्य में पहले से ही समूह 'ग' आदि में शत-शत आरक्षण दिया जा रहा है। निजी नौकरियों में भी 70 प्रतिशत आरक्षण पहले से लागू है।
उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली में सभी घोषणा पूरी हो चुकी हैं? क्या दिल्ली में लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है ? जनता के दिल मे जगह बनाने के लिए दिल से कार्यं करना होता है। लगातार जनता के बीच रहना होता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरक सिंह रावत के बीच बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इस मामले में दोनों से स्पष्ट तौर पर बातचीत की जा चुकी है।
केंद्र और राज्य ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया
भाजपा प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा राजेंद्र भंडारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं, उनको जन- जन तक पहुंचाना होगा। पिछले विधानसभा चुनावों को देखें तो महिला वोटरों की संख्या भले कम रहती हो, लेकिन वोट प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहता है।