Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP extended state executive committee meeting to be held in Haridwar from 21 November

उत्तराखंड: हरिद्वार में भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति 21 नवंबर से, चुनावी रणनीति पर लगेगी मुहर

Tue, 10 Nov 2026 10:12 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति 21 एवं 22 नवंबर को संपन्न होगी। जिसमें 21 नवंबर को प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति बैठक होगी, जिसमें सर्वप्रथम पार्टी की ओर से अब तक संपन्न एवं वर्तमान में संचालित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP extended state executive committee meeting to be held in Haridwar from 21 November
भाजपा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा की दो दिवसीय विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति हरिद्वार में होने जा रही है। प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में सांगठनिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं 2027 की चुनावी रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति 21 एवं 22 नवंबर को संपन्न होगी। जिसमें 21 नवंबर को प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति बैठक होगी, जिसमें सर्वप्रथम पार्टी की ओर से अब तक संपन्न एवं वर्तमान में संचालित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसके बाद आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों व 2027 की चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसी दिन पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी की जाएगी। जिसमें मोर्चों के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ चुनावों में उनकी भूमिका को लेकर रणनीति निर्धारण किया जाएगा। 21 नवंबर शाम को प्रदेश पदाधिकारी बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं


प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन 22 नवंबर को पार्टी की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी बैठक में निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं चुनावी रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा भी प्रमुख रूप से सहभागिता करेंगे।

15 नवंबर को मसूरी में बैठक
15 नवंबर को प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मसूरी में होगी। बैठक में पार्टी के दिसंबर में होने वाले सांगठनिक एवं चुनावी तैयारी के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed