{"_id":"65d3773e79797bb72a0f9f8b","slug":"uttarakhand-bjp-bl-santosh-will-attend-coordination-meeting-of-rss-in-dehradun-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होंगे बीएल संतोष, चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होंगे बीएल संतोष, चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगे चर्चा
Mon, 19 Feb 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:11 PM IST
सार
Uttarakhand News: संतोष संघ की बैठक में शामिल होने के साथ ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व से भी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
बीएल संतोष
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देहरादून आ रहे हैं। वह बुधवार को संघ की समन्वय बैठक के एक सत्र में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से समन्वय बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: 21 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा में बजट पेश करने पर होगी चर्चा
विज्ञापन
संतोष संघ की बैठक में शामिल होने के साथ ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व से भी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होकर लौटे प्रदेश के प्रमुख नेताओं से भी वह चर्चा कर सकते हैं। इस चर्चा के दौरान संतोष अगले 15 दिन में केंद्रीय नेताओं के चुनावी दौरों के बारे में मार्गदर्शन दे सकते हैं।
विज्ञापन