{"_id":"e234a56872d86017a7dc7a51570ea032","slug":"uttarakhand-bjp-and-narendra-modi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली दून में, पुलिस को आ रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली दून में, पुलिस को आ रहा पसीना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की दून में प्रस्तावित रैली पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मंथन में जुटी हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद रैली में पूरी चौकसी का इंतजाम किया जा रहा है। रैली स्थल पर पुलिस और खुफिया विभाग के 350 जवान तैनात रहेंगे।
15 दिसम्बर को होगी रैली
देहरादून में 15 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। पटना रैली में बम धमाके और आईएसआई द्वारा मोदी की हत्या की साजिश रचने की सूचनाओं के बाद उत्तराखंड पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
पुलिस अधिकारी लगातार गुजरात और अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और राज्य की खुफिया एजंसियां भी मोदी की रैलियों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
खुफिया अधिकारियों का कहना है कि यह सूचनाएं भी जुटाई जा रही हैं कि मोदी की रैली से पहले अप्रिय माहौल बनाने की कोशिश तो नहीं की जाएगी। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन