फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP 13 MLAs could not make even 100 members in two weeks

Uttarakhand: दो सप्ताह में 100 सदस्य भी नहीं बना सके 13 भाजपा विधायक, पुंडीर, कौशिक सहित ये नेता रहे अव्वल

Sat, 21 Sep 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

पार्टी के प्रत्येक विधायक के लिए 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य था। पुंडीर, कौशिक और सौरभ बहुगुणा ही पांच हजार से अधिक सदस्य बनाने में सफल रहे। सोशल मीडिया पर यह सूची वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP 13 MLAs could not make even 100 members in two weeks
bjp

विस्तार

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायकों में से एक भी विधायक अभी तक 10 हजार सदस्य बनाने का का लक्ष्य नहीं छू पाया है। केवल पार्टी के तीन विधायक ही पांच हजार सदस्य संख्या का आकंड़ा पार कर पाए हैं। हालांकि पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का कहना है अभियान अक्तूबर महीने तक चलना है, इसलिए सभी विधायक अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। 

विज्ञापन


उनके मुताबिक, पार्टी ने 20 सितंबर तक करीब सात लाख सदस्य बना लिए हैं। पार्टी ने तीन सितंबर से राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया है। पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। सोशल मीडिया में विधायकों के बनाए गए सदस्यों की संख्या से संबंधित एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची के मुताबिक, 16 सितंबर तक सहसपुर के पार्टी विधायक सहदेव पुंडीर ने सर्वाधिक 6619, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने 6439 और सितारगंज के विधायक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 5645 सदस्य बनाए। लेकिन इस तिथि तक पार्टी का कोई भी विधायक 2000 सदस्य संख्या का आंकड़ा नहीं छू पाया।
विज्ञापन


स्पीकर व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 1973 सदस्य बनाए थे। श्रीनगर गढ़वाल के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने 1631 सदस्य बनाए। उनके बाद बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और कपकोट विधायक सुरेश भी 1000 सदस्य संख्या का आकंड़ा लांघ चुके हैं। लेकिन उनके अलावा पार्टी के ज्यादातर सदस्य 1000 के आंकड़े से नीचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ से 100 सदस्य ही बना सके 13 विधायक

पार्टी के 13 ऐसे विधायक हैं जिन्होंने 16 सितंबर तक 100 से भी कम सदस्य बनाए। इनमें सात विधायक तो ऐसे हैं जो नौ से 50 सदस्य संख्या के बीच ही अटक गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कुल प्राप्त मतों में से 75 फीसदी मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी अभी सात लाख की संख्या तक पहुंची है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोअर पीसीएस की भर्ती लटकी, सिलेबस में होगा बदलाव, जीएस के हो सकते हैं दो पेपर

25 सितंबर के बाद होगी समीक्षा

अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार के मुताबिक, 25 सितंबर के बाद सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी। सभी सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दिए गए लक्ष्यों की जानकारी ली जाएगी। अक्तूबर महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान में तेजी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed