फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Big private hospital not ready to contract under Ayushman scheme

उत्तराखंडः आयुष्मान योजना में अनुबंध करने को तैयार नहीं बड़े निजी अस्पताल, हाथ खींचे

Tue, 25 Feb 2020 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Feb 2020 05:00 AM IST
सार

  • प्रदेश के कई निजी हॉस्पिटल में नहीं मिल रहा गोल्डन कार्ड पर मुफ्त इलाज

विज्ञापन
Uttarakhand: Big private hospital not ready to contract under Ayushman scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड पर मरीजों का इलाज करने के लिए प्रदेश के कई बड़े निजी अस्पताल अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से लगातार प्रयास करने के बावजूद भी ये निजी अस्पताल अनुबंध करने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


अटल आयुष्मान योजना में वर्तमान में 170 से अधिक सरकारी व निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। जहां गोल्डन कार्ड पर मरीजों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज कराने की सुविधा मिल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने योजना में 1500 से अधिक बीमारियों का इलाज करने के लिए पैकेज रेट निर्धारित किए हैं। निजी अस्पताल पैकेज रेट कम होने का तर्क देकर गोल्डन कार्ड पर मरीजों का इलाज करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की कोशिश है कि आयुष्मान योजना के कार्ड पर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले। इसके लिए प्रदेश में चल रहे सभी बड़े निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से योजना में अस्पतालों का अनिवार्य पंजीकरण करने के लिए एक्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के साथ लगातार बात चल रही है

अटल आयुष्मान योजना में पंजीकरण कराने के लिए निजी अस्पतालों के साथ लगातार बात चल रही है। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। योजना में मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सात दिन के भीतर पेमेंट की जा रही है।
- डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी

अब तक 1.25 लाख मरीजों का इलाज

अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड पर अब तक 1.25 लाख मरीजों का कैशलेस इलाज किया गया। जिसमें लगभग 116 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है। योजना में प्रत्येक लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सरकार ने अभियान चलाया है। इस अभियान में करीब चार लाख लाभार्थियों को कार्ड जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed