{"_id":"65ed7f028da2e33364080af1","slug":"uttarakhand-bhu-kanoon-swabhiman-rally-regarding-mool-niwas-and-land-law-in-srinagar-garhwal-huge-crowd-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bhu kanoon: श्रीनगर में मूल निवास और भू कानून को लेकर स्वाभिमान रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bhu kanoon: श्रीनगर में मूल निवास और भू कानून को लेकर स्वाभिमान रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग
Sun, 10 Mar 2024 03:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:12 PM IST
सार
सुबह से ही लोग रामलीला मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। यहां से दोपहर करीब एक बजे रैली श्रीनगर के मुख्य बाजार होते हुए गोला बाजार पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
श्रीनगर में रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर रविवार को श्रीनगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई। मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर महारैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
सुबह से ही लोग रामलीला मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। यहां से दोपहर करीब एक बजे रैली श्रीनगर के मुख्य बाजार होते हुए गोला बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि मूल निवास व भू-कानून की लड़ाई हर एक निवासी की लड़ाई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी ने दी सौगात, 17 विभागों की 122 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन
आज हमारी नौकरियां छीनी जा रही हैं। जमीन और सभी तरह के आर्थिक संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो रहा है। इस तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सभी को आवाज उठानी पड़ेगी।