फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand become number one in industrial growth.

उत्तराखंड बना नंबर वन, एसोचैम की रिपोर्ट में सामने आई बात

Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand become number one in industrial growth.
विकास - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश ने औद्योगिक विकास और सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। देश के सात प्रतिशत राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 2004 से 2014 तक के अंतराल में उत्तराखंड ने उद्योग क्षेत्र में 16.5 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 12.3 प्रतिशत की साल दर साल विकास दर(सीएजीआर) हासिल की है।

विज्ञापन


द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया(एसोचैम) की ताजा ‘उत्तराखंड ऑन एक्सप्रेस वे टू ग्रोथ’ रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोचैम के राष्ट्रीय महासचिव डीएस रावत और एसोचैम उत्तराखंड डेवलपमेंट टास्क फोर्स के अध्यक्ष बाबू लाल जैन ने बताया कि दस साल में 12 प्रतिशत से ज्यादा सीएजीआर हासिल करने वाला उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि के लिए अलग नीति बनाने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे में भी सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य बिंदु
-दस वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड का योगदान 0.8 प्रतिशत से बढ़कर 1.2 प्रतिशत पर पहुंच गया है। एक दशक पहले जीएसडीपी की दर 27 प्रतिशत थी जो कि 2014-15 में 39 प्रतिशत पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज्य सकल घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी) वर्ष 2004-05 में 22.3 प्रतिशत था जो कि 2014-15 में गिरकर 9.4 प्रतिशत पर आ गया।
-2011-12 से लेकर 2014-15 तक खादी उद्योग, ग्रामोद्योग इकाईयों में 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान लघु उद्योगों में 18.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 2011-12 में खादी ग्रामोद्योग इकाईयों की संख्या 859 थी जो कि 2014-15 में 995 पर पहुंच गई। इसी प्रकार 2011-12 में लघु इकाईयों की संख्या 40049 थी जो कि 2014-15 में 47478 हो गई।
-उत्तराखंड के कारखानों के मुनाफे में 15.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि देश में यह वृद्धि दर 12.7 प्रतिशत रही।
-सेवा क्षेत्र की वृद्धि प्रदर्शन की बात करें तो पता चलता है कि 2004-05 से लेकर 2014-15 के दौरान क्षेत्र की मिश्रित सालाना वृद्धि दर 12.3 प्रतिशत रही है जो कि देश के प्रमुख राज्यों में सर्वाधिक है।

-प्रदेश में सड़क घनत्व 2007-08 में 767 प्रति 1000 वर्ग किलोमीटर की तुलना में 2011-12 में बढ़कर 984 प्रति 1000 वर्ग किलोमीटर हो गया।
-प्रदेश में वर्ष 2012-13 में निवेश वृद्धि दर में 3.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2013-14 में 1.9 प्रतिशत, 2014-15 में 13.7, 2015-16 में 23.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान देश में निवेश वृद्धि दर 2013-14 में 1.9, 2014-15 में 7.7, 2015-16 में 6.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
-बुनियादी ढांचे में निवेश की दर 2004-05 में 11.8 थी जो कि 2015-16 में बढ़कर 27.5 पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed