फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand : bear attacked on man, injured

चमोली : जंगल में लकड़ी बीनने गए नेपाली मूल के व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

Tue, 02 Jun 2020 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 02 Jun 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand :  bear attacked on man, injured
himalayan bear seen in nainital - फोटो : amar ujala

जंगल में लकड़ी बीनने गए नेपाली मूल के व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



ग्राम पंचायत बैथरा (कडाकोट) के चौगुलू तोक में नेपाली मूल का खडगबहादुर (65) पुत्र गंगासिंह सब्जी का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाता है। वह पास के ही जंगल जाखलपाणी में जलावनी लकड़ी लेने के लिए गया था।
विज्ञापन



इस दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर वहीं कुछ दूरी पर काफल बीन रही महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया।

जंगली हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया

ऊधम सिंह नगर में गूलरभोज के पीपल पढ़ाओ रेंज में ग्राम टिब्बी निवासी बलवीर सिंह को जंगली हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलवीर सिंह अपने खेत पर रात में रखवाली कर रहा था। जिसे जंगली हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। लवीर सिंह को बाजपुर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर अवस्था देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed