फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Badrinath highway closed in Lambagad, fog in Kedarnath, rains in Dehradun

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में खुला, केदारनाथ में घना कोहरा, देहरादून में जमकर बरसे बदरा

Tue, 01 Oct 2019 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Badrinath highway closed in Lambagad, fog in Kedarnath, rains in Dehradun
मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ पूर्णागिरी मार्ग - फोटो : अमर उजाला

आज भी लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद पड़ा हुआ था, जिसे सुबह 11 बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया। केदारनाथ में घना कोहरा छाया हुआ है। देहरादून में तड़के से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सुबह करीब नौ बजे देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग ने आज राजधानी दून समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जनपद में सुबह से बादल छाये हुए हैं। केदारनाथ में कोहरा छाया हुआ है। यमुनोत्रीधाम समेत यमुना घाटी में बारिश थम गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में बारिश थम गई है। यहां धूप खिली है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड में धूप खिलने से यात्रियों को ठंड से राहत मिली है।
विज्ञापन


घनसाली क्षेत्र में बादल और धुंध छाई हुई है। उत्तरकाशी में बारिश थम गई है। ठंड बढ़ गई है। बारिश ने हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की जंगल सफारी ट्रैक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। कुमाऊं में मां पूर्णागिरी धाम को जाने वाला मार्ग मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। जेसीबी मलबे से पटे मार्ग को साफ करने में जुटी है। हल्द्वानी मार्ग में क्वेराली के पास पहाड़ी दरकने से मलबा आ गया है। जिस कारण यहां यातायात बंद हो गया है। रानीखेत में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। टनकपुर क्षेत्र में जल भराव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लामबगड़ में फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे 

बदरीनाथ हाईवे आज सुबह भी लामबगड़ में बंद पड़ा हुआ था। जिसे सुबह 11 बजे यात्रियों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोके गए लगभग 1200 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा गया, और लगभग 700 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर अपने घरों को लौटे। इससे पहले सोमवार को लामबगड़ में अपराह्न एक बजे तक वाहनों के लिए सुचारू रहा। बदरीनाथ हाईवे बोल्डर और मलबा आने से फिर बंद हो गया। यहां रुक-रुककर हो रही  बारिश के कारण लामबगड़ चट्टान से लगातार मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

 

हाईवे बंद होने से पुलिस प्रशासन ने वाहनों को पांडुकेश्वर, जोशीमठ, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में रोक लिया गया। सोमवार को बदरीनाथ धाम से लामबगड़ तक वाहन से और यहां करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद 300 तीर्थयात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। जबकि, पैदल ही लगभग 250 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
 

बीते रविवार को सिर्फ तीन घंटे खुला रहने के बाद अपराह्न दो बजे लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध हो गया था। सोमवार सुबह आठ बजे एनएच की ओर से हाईवे को जेसीबी की मदद से सुचारू किया गया। इसके बाद यात्रा पड़ावों में रोके गए लगभग एक हजार तीर्थयात्रियों को वाहनों से बदरीनाथ धाम के लिए भेजा गया।


पांच घंटे तक सुचारू रहने के बाद अपराह्न एक बजे फिर चट्टान से मलबा और बोल्डर आने लगे, जिससे हाईवे अवरुद्ध हो गया। देर शाम तक भी हाईवे सुचारू नहीं हो पाया था। इससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed