फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bachendri pal pritam bharatwana and anoop shah got padma award

उत्तराखंड की तीन विभूतियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 17 Mar 2019 10:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand bachendri pal pritam bharatwana and anoop shah got padma award
बछेंद्री पाल, तम भरतवाण , अनूप शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड की तीन हस्तियों समेत देश की 54 विभूतियों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्मभूषण और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व प्रतिष्ठित फोटोग्राफर अनूप शाह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह, डॉ. हर्षवर्धन, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई अन्य हस्तियों की मौजूदगी में पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


माउंट एवरेस्ट समेत कई चोटियों को फतह कर चुकीं बछेंद्री पाल मूलत: उत्तरकाशी जिले की निवासी हैं। वहीं, पारंपरिक जागरों को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण मूलत: रायपुर के पास सिल्ला गांव के रहने वाले हैं। नैनीताल निवासी प्रख्यात छायाकार अनूप शाह ने अपनी फोटो के जरिये वन्य जीवन की खूबसूूरती को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed