{"_id":"5d5d82e68ebc3e6c4c2a11d3","slug":"uttarakhand-ayurved-university-scam-vigilance-will-take-report-for-four-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विवि घोटाला: मृत्युंजय मिश्रा के परिवार की संपत्ति को लेकर चार राज्यों से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद विवि घोटाला: मृत्युंजय मिश्रा के परिवार की संपत्ति को लेकर चार राज्यों से मांगी रिपोर्ट
Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय घोटाले में जेल में बंद पूर्व कुल सचिव मृत्युंजय मिश्रा की संपत्ति के संबंध में चार राज्यों से रिपोर्ट मांगी है। घोटाले की जांच में करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने के बाद विजिलेंस ने मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इसी कड़ी में विजिलेंस नए सिरे से मिश्रा परिवार की संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक करोड़ से अधिक के घोटाले में पूर्व कुल सचिव मृत्युंजय मिश्रा दिसंबर 2018 से जेल में बंद है। मिश्रा के बाद विजिलेंस ने फर्म पार्टनर नूतन रावत और शिल्पा त्यागी को गिरफ्तार कि या था। इस मामले में मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा और चालक के खिलाफ जांच जारी है। घोटाले की जांच के दौरान ही मिश्रा परिवार की 12 करोड़ की संपत्ति सामने आई थी।
विज्ञापन
विजिलेंस ने शासन की अनुमति के बाद पूर्व कुलसचिव मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना कर रहे सीओ चंद्रमोहन ने मिश्रा परिवार की संपत्ति के बारे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इन राज्यों के प्रत्येक जिले के सहायक निबंधकों से जानकारी मांगी गई है। विजिलेंस जेल में बंद मिश्रा के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में विजिलेंस अब मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्यों को बयान के लिए बुला सकती है।