फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Winter session will be held in Dehradun from November 29

Uttarakhand: 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कैबिनेट में लगेगी मुहर

Thu, 10 Nov 2022 08:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Nov 2022 08:34 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly session 2022 News:  विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Winter session will be held in Dehradun from November 29
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में होगा। अपर सचिव विधायी महेश कौशिबा ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक, सत्र आहूत करने की सूचना विधानसभा को भेज दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को विचलन से मंजूरी दे दी है। 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। बता दें कि विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास गया। सीएम ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। विधायी विभाग प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी की सूचना विधानसभा सचिवालय को भेज दी है।
विज्ञापन


हिमाचल चुनाव: पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के लिए सीएम धामी ने मांगा समर्थन, मौसम बना रोड़ा तो वर्चुअल किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विधायकों ने की थी दून की हिमायत

विपक्ष ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में शीतकालीन सत्र कराने की मांग कर रहा था, लेकिन दो निर्दलीय और एक बसपा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीतकालीन सत्र देहरादून में कराने का अनुरोध किया था। तीनों विधायकों ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र कराने का सुझाव दिया था।

अनुपूरक बजट होगा पेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा सत्र में महिला क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक समेत कई अन्य नियमावली, रिपोर्ट और लेखा प्रतिवेदन सदन पटल पर रखे जाएंगे।


कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री के विचलन से मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय को सत्र की तैयारी करने का समय मिल जाएगा। इस बीच 16 नवंबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र के प्रस्ताव की मंजूरी की औपचारिकता पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed