उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: अधिसूचना जारी, देहरादून में 9-10 दिसंबर को होगा सत्र
Uttarakhand Assembly Winter session 2021: गुरुवार को विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने दो दिवसीय शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में विधानसभा शीतकालीन सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति दूर हो गई है। देहरादून में 9 और 10 दिसंबर को शीतकालीन सत्र आहूत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा सभी विधायकों को भी सत्र आहूत होने के बारे में सूचना भेज दी गई है।
विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने दो दिवसीय शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी की है। 9 और 10 दिसंबर को सत्र में सरकार की ओर से विधेयक और अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा।
पहले सरकार ने कैबिनेट में शीतकालीन सत्र गैरसैंण में कराने का फैसला लिया था। जिसे बाद में वापस लेकर देहरादून में दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गैरसैंण में सत्र आहूत न करने को मुद्दा बना रही है।
विस सत्र गैरसैंण में नहीं होने पर आक्रोश
गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं कराए जाने से नाराज आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी और उनके साथी इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा गैरसैंण सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। इसीलिए आज तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जा सका।
आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी पूर्व में अपने दस साथियों के साथ गोपेश्वर से गैरसैंण तक 100 किलोमीटर नंगे पांव पदयात्रा कर चुके हैं। अब एक बार फिर वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए सरकार को जगाएंगे। काशी ने बताया कि आठ दिसंबर को वह उनके साथियों के साथ दून पहुंचेंगे और सत्र के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।