फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Winter session 2021 held in dehradun on 9 and 10 December notification issued

उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: अधिसूचना जारी, देहरादून में 9-10 दिसंबर को होगा सत्र

Thu, 02 Dec 2021 07:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly Winter session 2021: गुरुवार को विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने दो दिवसीय शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Winter session 2021 held in dehradun on 9 and 10 December notification issued
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा शीतकालीन सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति दूर हो गई है। देहरादून में 9 और 10 दिसंबर को शीतकालीन सत्र आहूत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा सभी विधायकों को भी सत्र आहूत होने के बारे में सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन


विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने दो दिवसीय शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी की है। 9 और 10 दिसंबर को सत्र में सरकार की ओर से विधेयक और अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा।
विज्ञापन


पहले सरकार ने कैबिनेट में शीतकालीन सत्र गैरसैंण में कराने का फैसला लिया था। जिसे बाद में वापस लेकर देहरादून में दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गैरसैंण में सत्र आहूत न करने को मुद्दा बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस सत्र गैरसैंण में नहीं होने पर आक्रोश

गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं कराए जाने से नाराज आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी और उनके साथी इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा गैरसैंण सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। इसीलिए आज तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जा सका। 

आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी पूर्व में अपने दस साथियों के साथ गोपेश्वर से गैरसैंण तक 100 किलोमीटर नंगे पांव पदयात्रा कर चुके हैं। अब एक बार फिर वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए सरकार को जगाएंगे। काशी ने बताया कि आठ दिसंबर को वह उनके साथियों के साथ दून पहुंचेंगे और सत्र के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed