फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly winter session 2020: virtual session Will Not Be Held

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2020: वर्चुअल नहीं होगा विस सत्र, विधायकों को दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

Tue, 15 Dec 2020 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Dec 2020 09:28 PM IST
सार

  • विधायकों से बात करने के बाद विधानसभा ने लिया फैसला
  • सारे सदस्य बैठेंगे विधानसभा में, ट्रेजरी बैंच और नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष को विधानसभा मंडप में मिलेगी जगह
  • बाकी के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’, 107 नंबर कमरे में बैठे 30 सदस्य वर्चुअल कार्यवाही से जुुड़ेंगे

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly winter session 2020: virtual session Will Not Be Held
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में तीन दिन का विधानसभा सत्र इस बार वर्चुअल नहीं होगा। विधानसभा में ही सारे विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा निरीक्षण के बाद यह घोषणा की।

विज्ञापन


विधानसभा में मीडिया से मुखातिब स्पीकर ने कहा कि विधायकों से ऑनलाइन या वर्चुअल सत्र में शामिल होने के संदर्भ में राय मांगी गई थी। तीन दिन के सत्र को देखते हुए अधिकतर विधायकों ने ऑनलाइन सत्र से इनकार किया। इसी को देखते हुए इस बार ऑनलाइन सत्र नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



इसी के साथ विधायकों का सिटिंग प्लान भी तय कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक विधायकों से इस बार 72 घंटे तक की कोविड निगेटिव रिपोर्ट मांगी जाएगी। विधानसभा के मुख्य गेट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था होगी। निगेटिव रिपोर्ट न होने पर वापस लौटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा इस बार का सिटिंग प्लान

- ट्रेजरी बैंच, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष सहित 29 विधायक सभा मंडप में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बैठेंगे। विपक्ष के कुल 11 सदस्य हैं, इनको भी सभा मंडप में ही जगह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दर्शक दीर्घा में 11 सदस्य एडजस्ट किए जाएंगे।
- विधानसभा में पंत भवन के 107 नंबर कमरे में 30 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। ये विधायक वर्चुअल रूप से विधानसभा की कार्यवाही से जुुड़ेंगे। कमरा 107 को भी विधानसभा मंडप का ही हिस्सा घोषित किया गया है।
- विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक कमरा संख्या 107 में बैठने के लिए किसी भी विधायक को बाध्य नहीं किया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विधायकों को जगह दी जा सकती है।

पहले कई विधायक जुड़े थे वर्चुअल
विधानसभा में 23 सितंबर के एक दिन के सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सहित करीब 24 विधायक वर्चुअल जुड़े थे। इन लोगों ने ऑनलाइन अपने अनुभव को सही बताया था, लेकिन उस समय सत्र एक दिन का ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed