फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session was settled without a meaningful debate

Assembly Session: फिर बिना सार्थक बहस के निपट गया सत्र, पुरानी पटकथा पर किरदार निभाते रहे सत्तापक्ष-विपक्ष

Sat, 18 Jun 2022 03:24 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

हमेशा की तरह इस बार भी विपक्ष के लिए विधेयकों और राज्य के विकास के लिए अहम बजट पर बहस या चर्चा करने से ज्यादा रुचि दूसरे मुद्दों पर रही। नतीजा यह रहा कि कटौती प्रस्ताव के जरिये सरकार से जवाब मांगने का जो मौका विपक्ष के पास था, उसका वह फायदा नहीं उठा पाया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session was settled without a meaningful debate
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

विधानसभा सत्र में स्पीकर रितु खंडूरी भूषण हंगामे के बीच सदस्यों को बेशक यह नसीहत पिलाती दिखीं कि उन्हें पूरा प्रदेश देख रहा है। लेकिन सच यही है कि उत्तराखंड विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों को शायद इसकी परवाह नहीं थी। वे अपने किरदार पुरानी पटकथा पर ही निभाते रहे।

सदन में कुछ नयापन और अनूठा देखने की उम्मीद करने वालों कोर फिर निराशा हुई। एक बार फिर बिना सार्थक बहस के चार दिन का सत्र निपट गया। हमेशा की तरह इस बार भी विपक्ष के लिए विधेयकों और राज्य के विकास के लिए अहम बजट पर बहस या चर्चा करने से ज्यादा रुचि दूसरे मुद्दों पर रही। नतीजा यह रहा कि कटौती प्रस्ताव के जरिये सरकार से जवाब मांगने का जो मौका विपक्ष के पास था, उसका वह फायदा नहीं उठा पाया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड का सदन में पिछले तमाम सत्रों में पक्ष-विपक्ष की इस नूरा कुश्ती का गवाह बन चुका है। एक बार सरकार को बिना सवालों, चर्चा और बहस के 35 मिनट के भीतर 21 विभागों की अनुदान मांगे और विनियोग विधेयक पास करा दिया गया।सदन की कार्यवाही में मंत्रियों और सदस्यों की दिलचस्पी भी बड़ा प्रश्न बनी। चलते सदन के दौरान कुछ मंत्रियों का विभागीय बैठकों में मशगूल रहना भी चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तापक्ष के विधायकों को भी सदन की कार्यवाही से ज्यादा दिलचस्पी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दफ्तरों की परिक्रमा करने में ज्यादा दिखी। उन्हें जब भी मौका मिला वे चलते सदन से मुलाकातें करने निकल गए। आलम यह था कि सदन की कार्यवाही के दौरान कुछेक अवसरों पर विपक्ष ने व्यवस्था के प्रश्न उठा दिया कि मंत्री सदन में नहीं हैं। कार्यवाही के दौरान कुछ क्षण ऐसे भी दिखे जब सदन में एक भी मंत्री नहीं था।

इसके अलावा सत्र के दौरान प्रश्नकाल और कार्यस्थगन के दौरान कुछ मंत्रियों की लड़खड़ाहट ने उनके कमजोर होमवर्क की कलई खोली। सत्तापक्ष के ही विधायकों ने अपनी सरकार के मंत्रियों को प्रश्नों से निरुत्तर करने का प्रयास किया। विपक्ष भी मानों यह ठानकर आया था कि उसे सवालों के उत्तर नहीं बल्कि सरकार के मंत्रियों को निरुत्तर करना है। इसलिए कुछ अवसरों पर जवाब मिलने के बावजूद वे सवाल पर सवाल दागते दिखे। 

ये भी पढ़ें...Agnipath Protest: छात्र संगठनों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया लाठीचार्ज का विरोध, दून, रुड़की और हल्द्वानी में अलर्ट

 

पूरे सदन में विपक्ष का रवैया रहा नकारात्मक : अग्रवाल

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चार दिवसीय सत्र के दौरान सरकार की ओर से विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया गया। लेकिन पूरे सदन में जिस तरह से विपक्ष ने व्यवहार किया, वह इससे पहले कभी नहीं हुआ। वेल में आकर विपक्ष सदस्यों ने मेज पर पैर मारकर तोड़ने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों को धक्का दिया गया। मैं भी लगातार चौथी बार विधायक हूं, लेकिन विपक्ष का व्यवहार कभी ऐसा नहीं रहा। सरकार की ओर से जवाब देने के बाद विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा। विपक्ष मुद्दों को लपकने का प्रयास करता रहा। विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता के सरोकार से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed