फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session: opposition raised issue of villages adjacent to army border, meeting with army will be held soon to resolve dispute

Uttarakhand Assembly Session: विपक्ष ने उठाया सेना सीमा से सटे गांवों का मुद्दा, विवाद सुलझाने को जल्द होगी सेना के साथ बैठक

Thu, 16 Jun 2022 06:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक मयूख महर और हरीश धामी ने सीमांत धारचूला तहसील के थौला, देवल, सुवाकोट गांव के लोगों को सेना के सीमा संबंधित नियमों से आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सेना की सीमा से 100 मीटर के दायरे में स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session: opposition raised issue of villages adjacent to army border, meeting with army will be held soon to resolve dispute
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील में सेना की सीमा से सटे कई गांवों में विवाद को सुलझाने के लिए जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सेना के साथ बैठक की जाएगी। विपक्ष की ओर से नियम-58 के तहत उठाए गए मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने भी सरकार को बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक मयूख महर और हरीश धामी ने सीमांत धारचूला तहसील के थौला, देवल, सुवाकोट गांव के लोगों को सेना के सीमा संबंधित नियमों से आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सेना की सीमा से 100 मीटर के दायरे में स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Agneepath Scheme:  विरोध के बीच सीएम धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को राज्य में मिलेंगे ये खास अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों को नए निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। सेना की ओर से दशकों पुराने भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सरकार इस मामले में मध्यस्थता करे। सीमांत गांव के लोगों का पुनर्वास किया जाए या सेना के नियमों में छूट दी जाए। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मामला सेना से जुड़ा हुआ है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सेना के साथ बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed