फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session: Congress Complains to Governor against Government

उत्तराखंड: कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से की शिकायत, सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा न कराने का आरोप

Thu, 24 Sep 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Sep 2020 07:51 PM IST
सार

  • एक दिन के सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा न कराने का आरोप
  • प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला विधायक दल 

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session: Congress Complains to Governor against Government
pritam singh - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में एक दिन के विधानसभा सत्र में कोविड-19 व अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा न कराने की शिकायत कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला।

विज्ञापन


विधायकों ने एक दिन के सत्र में विपक्ष की अनदेखी का आरोप सरकार पर लगाया। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सरकार ने पहले तो सदन एक दिन का किया। इसके बाद जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर अन्य मुद्दों को कार्य सूची में शामिल कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने से बचा गया। कांग्रेस के मुताबिक प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लॉकडाउन के कारण उद्योग, व्यापार, पर्यटन आदि बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है। प्रदेश आर्थिक मंदी की चपेट में है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने ज्ञापन में प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। कहा है कि किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है। कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी कहा कि एक महिला ने सत्ता पक्ष के एक विधायक पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप यह भी है कि तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों को खत्म करने का काम सरकार कर रही है जिसका तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि वह सरकार को निर्देशित करें कि भविष्य में जनहित के मुद्दों को विपक्ष सदन में उठाता है तो वह सदन में उन मुद्दों पर चर्चा कराए। प्रतिनिधिमंडल मेें मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, रानीपुर बीएचईएल विधायक आदेश चौहान, भगवानपुर विधायक ममता राकेश और केदारनाथ विधायक मनेेज रावत शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed