Uttarakhand: स्पीकर ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर की बैठक, कहा- अवधि को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं
Uttarakhand Assembly Monsoon session 2024: विधानसभा सचिवालय ने गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं में जुटी है।
विस्तार
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। इसे लेकर विपक्ष ने सत्र का समय बढ़ाने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा उसका निर्णय सरकार लेती है। टैक्स पेयर के पैसे से सत्र चलता है।
इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। जितना बिजनेस होता है, उस हिसाब से सरकार सत्र की अवधि तय करती है। सभी सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याएं बताएं। वहीं, इसके बाद स्पीकर ने सत्र के दाैरान सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक की।
Uttarakhand: कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर