फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress prepares Strategy for attack on Government

उत्तराखंड विस सत्र: सत्ता पक्ष को घेरने की कांग्रेस ने बनाई मजबूत रणनीति, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Sun, 22 Aug 2021 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Aug 2021 10:31 PM IST
सार

रविवार को किशन नगर चौक के पास स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस विधान मंडल दल की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021: Congress prepares Strategy for attack on Government
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत सदन में बेरोजगारी, महंगाई, कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में खामियां, देवस्थानम बोर्ड, किसान, भू-कानून जैसे मुद्दों को उठाकर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसके साथ कांग्रेस कोरोना सहित तमाम मुद्दों को लेकर नियम-58 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग करेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विस मानसून सत्र: 23 अगस्त से सत्र होगा शुरू, तैयारियां पूरी, सदन में 40 विधायकों के बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन


रविवार को किशन नगर चौक के पास स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस विधान मंडल दल की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने विधायकों को तीखे तेवरों के साथ आम जन से मुद्दों को सदन में उठाने पर जोर दिया। कहा कि राज्य बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति, कर्मचारी, किसान और महिला तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति त्रस्त है। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है। उसे तमाम खामियों पर जवाब देना होगा। इसके अलावा रोजगार, स्वरोजगार और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के साथ ही धीमे पड़े विकास कार्यों को रफ्तार के मुद्दे को भी सदन में उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के मुद्दे को लेेकर विशेष तौर पर चर्चा की गई। तय है कि विपक्ष सदन में इस मुद्दे को जोरजोश से उठाएगा। दरअसल हरिद्वार महाकुंभ के दौरान संक्रमण रोकने के लिए कराई गई कोरोना जांच में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा पाया गया है। जिसकी अभी जांच चल रही है। कांग्रेस शुरू से इस मामले को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करती रही है। अब उसे मुद्दा सदन में उठाने का मौका मिला है। 

बैठक में नहीं पहुंचे चार विधायक 

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में कांग्रेस के दस में से छह ही विधायक शामिल हुए। जिनमें उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, विधायक ममता राकेश, राजकुमार, आदेश चौहान शामिल हुए। जबकि विधायक काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद, मनोज रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल और हरीश धामी बैठक में अनुपस्थित रहे। इसके अलावा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत भी कुछ देर के लिए उपस्थित हुए। इसके अलावा चारों कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम, तिलक राज बेहड़, रंजीत रावत और भुवन कापड़ी भी बैठक में मौजूद रहे। 

नए मुख्यमंत्री के सामने नए नेता प्रतिपक्ष 
सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में नए नेता सदन के साथ नए नेता प्रतिपक्ष आमने सामने होंगे। चुनावी साल में सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों को ही बड़े बदलाव से गुजरना पड़ा है। इस बदलाव का असर विधानसभा के मानसून सत्र में भी देखने को मिलेगा। नए नेता सदन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा का नया आत्मविश्वास दिखाई देगा तो विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष अपनी छोटी लेकिन मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। नए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस व विपक्षी विधायक सरकार व सत्तारूढ़ दल के खिलाफ ताल ठोकने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed