फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Trivendra Singh Rawat will have to support his student

Uttarakhand Assembly Elelction 2022: छोड़ा मैदान पर चेले को जिताने के लिए त्रिवेंद्र को फूंकनी पड़ेगी जान

Sat, 29 Jan 2022 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Jan 2022 02:20 PM IST
सार

70 विधानसभा सीटों में अकेली डोईवाला विधानसभा सीट पर ही भाजपा में अंतिम समय तक असमंजस बना रहा। इस सीट से तीन बार के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से इनकार असमंजस की मुख्य वजह माना गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Trivendra Singh Rawat will have to support his student
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पारंपरिक डोईवाला विधानसभा के चुनावी समर में उतरने से इनकार कर दिया, लेकिन नियति ने उन्हें फिर समर में लाकर खड़ा कर दिया है। बेशक वह खुद चुनाव में नहीं हैं, लेकिन पार्टी ने उनके समर्थक बृजभूषण गैरोला को मैदान में उतारकर त्रिवेंद्र को भी परोक्ष रूप से समर में बनाए रखा है।

विज्ञापन


70 विधानसभा सीटों में अकेली डोईवाला विधानसभा सीट पर ही भाजपा में अंतिम समय तक असमंजस बना रहा। इस सीट से तीन बार के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से इनकार असमंजस की मुख्य वजह माना गया। त्रिवेंद्र के मैदान से हटने के बाद यह यक्ष प्रश्न बन गया कि उनकी जगह भाजपा किस चेहरे पर दांव लगाएगी। त्रिवेंद्र के इनकार बाद चुनाव क्षेत्र से कई दावेदार मैदान में उतर आए। लेकिन पार्टी त्रिवेंद्र जैसे हैवीवेट चेहरे की खोज में जुटी रही।
विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 750 प्रत्याशी मैदान में उतरे, देहरादून में सबसे ज्यादा नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय सिंह रावत का नाम अचानक डोईवाला विस सीट पर दावेदारी के तौर पर सामने आया। लेकिन कर्नल रावत ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो पार्टी दूसरे विकल्पों की तलाश में जुट गई। नामांकन वापसी के एक दिन पहले तक पार्टी डोईवाला के लिए जिताऊ प्रत्याशी नहीं खोज पा रही थी।

इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का नाम तेजी उछला तो चुनाव क्षेत्र के टिकट के दावेदारों का पारा चढ़ गया और उन्होंने बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने पर बगावत के संकेत दे डाले। अब तक हुए चार चुनाव में भाजपा को कभी ऐसी दुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। रातोंरात पार्टी ने स्थानीय चेहरे के तौर पर बृजभूषण गैरोला को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन पार्टी ने गैरोला को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना जारी की। 


सूत्रों के मुताबिक, चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद त्रिवेंद्र ने पैनल के लिए संभावित दावेदारों के जो नाम दिए थे, उनमें एक नाम गैरोला का भी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े गैरोला पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के करीबी रहे हैं और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी माने जाते हैं। वह त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वधारी भी रहे। पार्टी ने गैरोला को उम्मीदवार बनाकर जहां बाहरी प्रत्याशी का विरोध कर रहे स्थानी दावेदारों की असंतोष को थामने का काम किया वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी डोईवाला के समर से बांध दिया है।

सियासी जानकारों के मुताबिक, लगातार चार चुनाव जीत चुकी भाजपा को अब अपने इस दुर्ग को बचाने की चुनौती है। पहली बार कांग्रेस ने भी इस सीट पर स्थानीय चेहरे गौरव चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों में स्थानीय और नए प्रत्याशी होने से डोईवाला की चुनावी जंग बहुत दिलचस्प हो गई है। इस जंग में त्रिवेंद्र सिंह रावत की भूमिका अहम मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि गैरोला को चुनावी चुनौती को आसान बनाने के लिए त्रिवेंद्र के कंधों पर भी जिम्मेदारी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed