फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Sonia Gandhi, Manmohan Singh, Rahul Gandhi to campaign for Congress in uttarakhand

उत्तराखंड में चुनावी समर: गरमाएगी सियासत, कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी

Wed, 02 Feb 2022 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Feb 2022 01:59 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Sonia Gandhi, Manmohan Singh, Rahul Gandhi to campaign for Congress in uttarakhand
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड के चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। इनमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भेज दी। अब यह सूची प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अफसरों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: इस सीट पर नेताओं की अदला-बदली से वोटर हैरान और कार्यकर्ता मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय नेता गुलाम नबी आजाद, प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, उत्तराखंड विस चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, हरियाणा के पूर्व सीएम दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश में वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, युवा नेता हार्दिक पटेल, छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी।


इन दलों के आएंगे स्टार प्रचारक
आम आदमी पार्टी, सीपीआई (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्ससिस्ट), लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास), शिवसेना और आजाद समाज पार्टी(कांशीराम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed