फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Rajnath Singh praised the CM pushkar singh dhami, says Pushkar is flower and fire too

उत्तराखंड चुनाव 2022: राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी

Wed, 09 Feb 2022 06:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलिहाट
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलिहाट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 06:01 PM IST
सार

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलिहाट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Rajnath Singh praised the CM pushkar singh dhami, says Pushkar is flower and fire too
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उत्तराखंड के गंगोलिहाट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि न इनकी कोई नीति है, न इनकी कोई नियत और न इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलिहाट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


कहा कि आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है। पुष्कर सिंह धामी का नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर न कभी झुकेगा, न कभी रूकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति यह है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है।

Uttarakhand Election 2022: भाजपा-कांग्रेस के नए चेहरे और आप की एंट्री से कड़े मुकाबले के आसार, वोटर मौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed