फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Officers will be connected with every information of voting through app

Uttarakhand Assembly Election 2022: एप के जरिये मतदान की हर जानकारी से जुड़े रहेंगे अधिकारी 

Wed, 09 Feb 2022 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि एनकोर एप पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग अधिकारी मतदान की रिपोर्ट भरेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Officers will be connected with every information of voting through app
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मतदान के दिन चुनाव कार्य से जुड़े कार्मिकों को मत प्रतिशत और अन्य संबंधित सूचनाओं के लिए टेलीफोन या मोबाइल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बल्कि, निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किए गए चक्र और समय के हिसाब से इसका विवरण एनकोर एप पर दिया जाना है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि मतदान दिवस पर निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आपसी आदान-प्रदान को लेकर जो भी संशय हैं उन्हें अभी दूर कर लिया जाए ताकि मतदान के दिन कोई परेशानी न हो। मंगलवार को सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के विक्टोरिया क्रास विजेता गब्बर सिंह सामुदायिक हॉल में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए आयोजित पोल-डे-मॉनीटिरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह बात कही।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: पोलिंग पार्टियों को सात हजार बूथों की दूरी नापनी पड़ेगी पैदल, बर्फबारी की चुनौती भी
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान के दिन दी जाने वाली सूचना आयोग की ओर से निर्धारित किए गए चक्र और समय के हिसाब से किया जाना है। इसके लिए सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी-अपनी पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पहले ही समन्वय बनाने और और मतदान के दिन की रिपोर्टिंग की पूर्ण प्रक्रिया बताने के लिए कहा। मतदान कार्य समाप्ति तक की रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से एनकोर पर दी जानी है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि सभी कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए चुुनाव कार्य को संपन्न करना है। उन्होंने सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान दिवस में सभी कार्य समय से पूर्ण करने और पूर्व में अपनी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण केके मिश्र, मास्टर ट्रेन पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed