फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: nomination start from today

Uttarakhand Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, कोरोना नियमों का कराया जा रहा पालन

Fri, 21 Jan 2022 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Jan 2022 03:49 PM IST
सार

कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वालों को भी ऑफलाइन उसका प्रिंट जमा कराना होगा।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: nomination start from today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर रखी है। कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वालों को भी ऑफलाइन उसका प्रिंट जमा कराना होगा।

विज्ञापन


पहले दिन छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
पहले दिन चार विधानसभा सीटों पर कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि भाजपा, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी से किसी भी सीट पर प्रत्याशियों ने पहले दिन नामांकन नहीं किया। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 70 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश में पहले दिन सिर्फ छह प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है। जिसमें कोटद्वार सीट से उत्तराखंड क्रांति दल( डेमोक्रेटिक), पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


लालकुआं से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और रामनगर सीट से बसपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। बता दें कि भाजपा 59 सीटों और आम आदमी पार्टी 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी भी प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है, लेकिन पहले दिन इन दलों से किसी भी सीट पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। माना जा रहा है कि प्रत्याशी दिन और समय के आधार पर नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकालने के बाद ही नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा की नयापन लाने की कोशिश में सर्वे बना आधार, कइयों का उद्धार, कुछ दौड़ से बाहर

दस हजार रुपये है जमानत राशि
विधानसभा चुनाव नामांकन के लिए सभी प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि दस हजार रुपये है। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों के लिए यह रकम पांच हजार रुपये होगी। राजपुर रोड के रिटर्निंग ऑफिसर रजा अब्बास ने बताया कि जो प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करेगा, उसे नामांकन से जुड़े सभी दस्तावेज का प्रिंट लाकर संबंधित आरओ के पास जमा कराना होगा।

Uttarakhand Election 2022: डोईवाला व कोटद्वार समेत 11 सीटें फंसी, भाजपा आज जारी कर सकती है नाम 

यह हैं नामांकन से जुड़े नियम
- प्रत्याशी को ऑनलाइन नामांकन, शपथ पत्र, जमानत राशि, मतदाता प्रमाण पत्र लेने की सुविधा दी गई है।
- नामांकन जमा कराते वक्त प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग ही भीतर जा सकेंगे।
- नामांकन में आने वाले प्रत्याशी अधिकतम दो वाहनों से ही नामांकन के लिए आ सकेगा। भारी भरकम जुलूस की अनुमति नहीं है।

नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त तलाश रहे प्रत्याशी

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। भाजपा सहित कुछ दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब प्रत्याशी शुभ मुहूर्त के लिए पंडितों और ज्योतिषियों के चक्कर काट रहे हैं। 

पंडितों एवं ज्योतिषियों के मुताबिक प्रत्याशी पूछ रहे हैं कि पर्चा किस दिन और किस समय दाखिल किया जाए। वह घर से निकलने के बाद निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में किस समय प्रवेश करें। इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। पंडितों एवं ज्योतिषियों के मुताबिक नामांकन का पहला दिन भी शुभ था। इस दिन संकट चतुर्थी थी। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक नामांकन के लिए राहुकाल का बड़ा महत्व होता है।

बहुत से लोग यह पूछ रहे हैं कि शनिवार को नामांकन करें या न करें। शनिवार को कोई करना चाहे तो नामांकन कर सकता है, लेकिन 24 जनवरी को सोमवार को सुबह 7.30 से सुबह 9 बजे तक राहुकाल है। इस दिन भगवान गणेश व अपने इष्ट व कुल देवता का ध्यान कर 9 बजे बाद नामांकन किया जा सकता है। इसके अलावा 25 जनवरी को मंगल की महादशा है। राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। ऐसे में इस दिन राहुकाल को देखते हुए शाम तीन से साढ़े चार बजे तक नामांकन न करें। हालांकि इससे पहले नामांकन किया जा सकता है।

जबकि 27 व 28 जनवरी को राहुकाल के समय को छोड़कर अन्य समय में नामांकन किया जा सकता है। जिस तिथि में नामांकन करना है उसका अपनी जन्म तिथि से मिलान करें। आचार्य भरत राम तिवारी बताते हैं कि 24 जनवरी, 27 व 28 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मेष लग्न हैं। इस दिन नामांकन करना शुभ है। वहीं पंडित कुलदीप खंकरियाल का कहना है कि 27 जनवरी को एकादशी व 28 जनवरी को द्वादशी है। इस दिन नामांकन करना शुभ है।

टिकट घोषित होने से पहले ही मयूख ने कराया नामांकन 

विधानसभा चुनाव के लिए मयूख महर ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से नामांकन करा लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की है। कांग्रेस से टिकट के दावेदार मयूख महर ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम पर नामांकन करा दिया है। पार्टी से उम्मीदवार तय होने के बाद मयूख महर को पार्टी की ओर से दिया गया फार्म- ए और फार्म बी भरकर 28 जनवरी तीन बजे से पहले जमा कराना होगा।    

कांग्रेस नेता मयूख महर वर्ष 2007 में कनालीछीना विधानसभा से चुनाव जीते थे। उन्होंने इस चुनाव में कनालीछीना की पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भंडारी को हराया था। इसके बाद मयूख महर ने वर्ष 2012 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा नेता प्रकाश पंत को हराया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मयूख महर को प्रकाश पंत के हाथों शिकस्त मिली। विधानसभा सीट से शुक्रवार को मयूख महर के साथ नामांकन में बार संघ अध्यक्ष मोहन भट्ट, पूर्व विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, पैरी थापा मौजूद रहे।  

आरओ एसडीएम सदर नंदन कुमार का कहना है कि नामांकन पत्र में मयूख महर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस भरा है। उनका कहना है कि पार्टी से उम्मीदवार तय होने के बाद मयूख महर को पार्टी की ओर से दिया गया फार्म- ए और फार्म बी भरकर 28 जनवरी तीन बजे से पहले जमा कराना होगा।  

मयूख महर सर्वमान्य नेता हैं। शुभ मुहूर्त में नामांकन करा दिया है। नामांकन से पूर्व पार्टी के बड़े-नेताओं से बातचीत की गई। शनिवार तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी।
- त्रिलोक महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़

कांग्रेस नेता  मयूख महर प्रोफाइल
नाम- मयूख महर 
पिता का नाम- विक्रम सिंह महर 
माता का नाम- श्रीमती नालिनी
पता- ग्राम चैंसर पिथौरागढ़ 
जन्मतिथी- 01 जनवरी 1956 
शिक्षा- बीएससी, एमए राजनीतिशास्त्र 
राजनीति में प्रवेश- 1988 से पूर्व 1988 में ब्लाक प्रमुख बिण, 1996 में पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष, 2003 में फिर जिला पंचायत अध्यक्ष, 2007 में कनालीछीना विधानसभा से 2007 में विधायक, वर्ष 2012 में पिथौरागढ़ विधानसभा से विधायक।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed