{"_id":"620341a98c223a11411460a4","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-jp-nadda-visit-kotdwar-today-give-tips-to-booth-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रप्रयाग में, कहा- भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रप्रयाग में, कहा- भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस
Wed, 09 Feb 2022 06:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा की उत्तराखंड यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए अब महज चार दिन शेष हैं। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी शैलारानी रावत के समर्थन में अगस्तमुनि में जनसभा की। इस दौरान नड्डा ने कहा कि करप्शन व कमीशन कांग्रेस के पर्यायवाची हैं।
विज्ञापन
भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस
कांग्रेस भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई है। पीएम मोदी को केदारनाथ क्षेत्र से विशेष स्नेह है। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान, उज्जवला, सौभाग्य सहित कई योजनाओं का जिक्र किया। अगला दशक उत्तराखंड का होगा, इस सोच के साथ मतदान की अपील। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन
कहा कि इस बार के बजट में 60 लाख नौकरियां एक साल में दी जाएंगी। एक साल के अंदर 25 हजार किमी लंबी सड़कें बनेंगी, जिस पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
उत्तराखंड चुनाव 2022: राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी
विज्ञापन
इसके बाद जेपी नड्डा कोटद्वार में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे नड्डा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को चौबट्टाखाल से हेलीकाॅप्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार से कार्यक्रम स्थल जीडी मोटल लालपुर पहुंचेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
उधर, 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल तलाशा जा रहा है।