फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Candidates will be able to campaign from eight AM to eight PM

उत्तराखंड चुनाव 2022: सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी, 50 हजार सुरक्षाबल संभालेंगे सुरक्षा

Tue, 08 Feb 2022 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 11:34 AM IST
सार

एसओपी में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों में प्रतिबंधित गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Candidates will be able to campaign from eight AM to eight PM
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट आने पर शासन ने भी राजनीतिक दलों को राहत दी है। सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसके तहत राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रचार कर सकेंगे। वहीं, हॉल के भीतर सभा करने पर 50 फीसदी व्यक्तियों और खुले में सभा करने पर मैदान की क्षमता के 30 फीसदी व्यक्तियों के जमा होने की इजाजत दी गई है।

विज्ञापन


खुले मैदान में अब प्रत्याशियों के लिए एक हजार लोगों की बाध्यता नहीं
एसओपी में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों में प्रतिबंधित गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। खुले मैदान में अब प्रत्याशियों के लिए एक हजार लोगों की बाध्यता नहीं है। मैदान की क्षमता का 30 फीसदी या उस जिले के डीएम की ओर से निर्धारित संख्या में नेता जनसभाएं कर सकते हैं। इसी प्रकार, इनडोर हॉल में भी अब 500 लोगों का नियम नहीं है। इसके बजाय हॉल की क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ सभा की जा सकेगी। 
विज्ञापन


Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजनीतिक दलों और स्थानीय प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभाओं और बैठकों में लोगों के आनेजाने के लिए अलग-अलग गेट रखने होंगे। मास्क और कोरोना से बचाव के तय मानकों के मुताबिक शारीरिक दूरी का भी पालन सुनिश्चित करना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग और साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

लगभग 50 हजार सुरक्षाबल संभालेंगे चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था 

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा करीब 50 हजार सुरक्षाबलों के ऊपर होगा। इनमें 16,000 पुलिस कर्मी राज्य पुलिस के रहेंगे, जबकि, केंद्र से 110 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की रहेंगी।  पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का आंकलन किया जा चुका है। संवेदनशील 1034 बूथ हैं, जबकि, अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 808 है।


इन बूथों पर पीएसी और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। सामान्य बूथों पर राज्य पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में वन रक्षकों की ड्यूटी भी रहेगी। पुलिस के अनुसार सभी जिलों से पुलिस प्रभारियों की रिपोर्ट मुख्यालय को मिल चुकी है। सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर जल्द ही बची हुई तैयारियां भी कर ली जाएंगी। 

यह रहेगी सुरक्षाबलों की संख्या 
राज्य पुलिस बल      -      16000
होमगार्ड             -           17,800 
(राज्य से 4600, बाहरी राज्यों से 13200) 
पीआरडी- 4178
वन रक्षक- 1789
पीएसी- 26 कंपनी 
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल- 110 कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed