फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: BJP manifesto will release today in dehradun

Uttarakhand Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, ये मुद्दे रहे खास

Wed, 09 Feb 2022 08:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार अंतिम गांव व्यक्ति से दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: BJP manifesto will release today in dehradun
भाजपा का घोषणापत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का चुनाव घोषणापत्र बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी कर दिया गया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र का विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है।

विज्ञापन

 

ये रहे खास मुद्दे:
- चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
- पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
- स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
- किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
- लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
- युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
- देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
- स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
- पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
- 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
- छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
- हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
- बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
- उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा

कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले गंगा की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गंगा हमारी आत्मा है। हमने गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने के लिए काम किया है। गंगा हमारी आस्था है। हमारे चार धाम की यात्रा छह माह में होती थी। जब मैं मंत्री बना तो एक हादसा हुआ। हमने स्विट्जरलैंड से कंसल्टेंट बुलाए। उनको काम दिया। उत्तराखंड की 12500 करोड़ की योजना 825 करोड़ में बनी। कहा कि राज्य में 176 किलोमीटर की सड़क में टनल का काम चल रहा है। चारधाम सड़क प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटेगा। सभी पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इसमें हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे। उन्हें पेड़ ट्रांसप्लांट करने की ट्रेनी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पत्नी को वादा किया है कि पिथौरागढ़ से कैलाश मान सरोवर लेकर जाऊंगा। टनकपुर से पिथौरागढ़ का 140 में से 125 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है। पिथौरागढ़ से लिपुलेख 204 किलोमीटर का काम 3100 करोड़ का है। यहां 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कैलाश मानसरोवर और चार धाम की योजनाएं उत्तराखंड के लिए तोहफा हैं। कहा कि हमने 20 सड़क ऐसी बनाई हैं, जहां एयरफोर्स के सबसे बड़े जहाज उतर सकते हैं। टिहरी डैम से सी प्लेन से उड़ सकेंगे। हम 25 लाख करोड़ रुपए से सेकेंड फेज शुरू कर रहे हैं। अब मोदी सरकार ने पर्वतमाला योजना शुरू की है। उत्तराखंड में सात स्थानों पर रोपवे शुरू होने जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड के रोपवे की डीपीआर बन चुकी है। पांच अन्य जगहों पर रोपवे की डीपीआर बन रही है। कहा कि 1970 से सिंचाई के प्रोजेक्ट बंद पड़े थे। लखवाड़ और किशाऊ परियोजना को मंजूर किया गया है। कहा हमारे पास पैसे की कमी नहीं है, उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर पांच साल के अंदर अमेरिका जैसे होगा।

निशंक ने सामने रखीं घोषणापत्र की खास बातें
विमोचन से पहले पूर्व सीएम निशंक व घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखीं। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं।

कहा कि ये दृष्टिपत्र, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। हमने ये भी देखा कि किस योजना पर कितना पैसा लगेगा और कहां से आएगा। इस दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है।हम हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए हम भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। हम केंद्र के 6000 के साथ ही राज्य सरकार से 6000 मिलाकर किसानों को12000 रुपए देंगे।

उत्तराखंड चुनाव 2022: राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी

कहा कि बागवानी के लिए 500 करोड़ और डेयरी के लिए 500 करोड़ रुपए देंगे। गढ़वाल के चार धाम की तरह कुमाऊं के मानस खंड मंदिर मिशन माला के तहत मंदिरों को व्यवस्थित करेंगे। मिशन मायापुरी के तहत हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाएंगे। गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। हमने 70 विधानसभा में 70 एलईडी रथ के माध्यम से 70 सुझाव पेटिका भेजी। प्रदेशभर से सुझाव आए। इसके बाद हमने सभी जिलों में बात की। हमने 13 जिलों में जाकर सबकी राय ली। महिला, नौजवान सबकी बात को हमने इसमें रखा है। कई राजनीतिक दल कमरे में बैठकर बनाते हैं, हमारा कमरे वाला घोषणापत्र नहीं है।

कहा कि यह जनता के बीच जाकर जनता के लिए बनाया गया घोषणापत्र है। हमने 2017 के घोषणापत्र को पूरा किया है। हमने अपने घोषणापत्र में पूरे सुझाव लेने के बाद, तैयार किया है। हमारा दृष्टिपत्र जनता की भावनाओं को पूरा करेगा। बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि रखी जाएगी। सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी। वहीं मोबाइल अस्पतालों में जन औषधि में 190 से बढ़ाकर 400 दवाई तक दी जाएंगी। असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेरशाह सूरी के बाद देश में सड़कों का जो काम नितिन गडकरी ने किया, वह ऐतिहासिक है। यह दृष्टिपत्र न्यू उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति में काम करेगा। इस दृष्टिपत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से सभी बिंदुओं पर जनता के सामने रखा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे अनुभवी नेता को इस दृष्टिपत्र को तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी, जिन्होंने उत्तराखंड को बतौर सीएम बेहतर समझा है। पूर्व सीएम निशंक की जिम्मेदारी में ये दृष्टिपत्र तैयार हुआ है। कहा कि अन्य दलों और हमारे घोषणापत्र में अंतर मिलेगा। हमारा घोषणापत्र जनता का है। घोषणापत्र को तैयार करने में डीएवी के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र भसीन, डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने अहम योगदान दिया।  कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, पूर्व सीएम तीरथ रावत, रानी राज्यलक्ष्मी शाह, मदन कौशिक और पूर्व सीएम निशंक भी मौजूद रहे।

78 हजार लोगों के सुझाव मिले

दृष्टिपत्र की समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार अंतिम गांव व्यक्ति से दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर और ऑनलाइन माध्यम से 78 हजार लोगों के सुझाव प्राप्त किए। बकौल डॉ. निशंक, दृष्टिपत्र में किसान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, कर्मचारी, व्यापारी, उद्यमी, छात्र, युवा हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

यह हमारा उत्तराखंड को 2025 में देश का अग्रणीय राज्य बनाने का दृष्टिपत्र है। दृष्टिपत्र में देरी के सवाल पर निशंक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। चुनाव घोषणापत्र ऐसे ही जारी किए जाते हैं। निशंक के मुताबिक, जिस तरह सबसे बड़े विमर्श से नई शिक्षा नीति तैयार की गई, उसी तरह का होमवर्क दृष्टि पत्र तैयार करने में किया गया। यह गेमचेंजर का काम करेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि यह हमारा दृष्टिपत्र ही नहीं शिलापत्र होगा। कांग्रेस व अन्य विरोधी दल सत्ता में नहीं आने वाले। इसलिए कुछ भी वादे कर जल्दी घोषणापत्र लाने का दावा कर रहे हैं।

भाजपा के घोषणापत्र में देरी पर उठाए सवाल 
उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा के घोषणापत्र में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी वजह वर्ष 2017 में किए वादों को पूरा न कर पाना है। केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में विजन डॉक्यूमेंट के रूप में घोषणापत्र जारी कर जनता को लोक लुभावने सपने दिखाए, जो पूरे नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अब कुछ दिन बचे हैं, लेकिन भाजपा के घोषणापत्र का पता नहीं है। यह दर्शाता है कि भाजपा के पास उत्तराखंड के लिए कोई विजन नहीं है। इसकी एक अहम वजह यह भी है कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर पाई है। 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति, एयर एंबुलेंस, महिला अपराध रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, गरीबों को सस्ती बिजली सहित तमाम वादे भाजपा भूल गई।

रोजगार और पलायन जैसे अहम मुद्दों को भी वह भूल गई। आरोप लगाया कि भाजपा ने रोजगार के नाम पर चुनाव से कुछ महीने पहले भर्ती निकाली, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई। बौड़ाई ने कहा कि चुनाव में अपना घोषणापत्र जारी करने के बजाय भाजपा अब इधर उधर की बातें कर जनता को गुमराह कर रही है।

'दृष्टि पत्र' को लेकर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
'दृष्टि पत्र' जारी करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम 'लव जिहाद' के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाएंगे, जिसमें 10 साल के कठोर कारावास का प्रावधान भी शामिल है। हम युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां देंगे। यह 'दृष्टि पत्र' राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का एक विजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed