फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Bet in the betting market on victory and defeat of the candidates

Uttarakhand Assembly Election 2022: अब प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टा बाजार में दांव, पढ़िए कहां कितनी हलचल

Sat, 19 Feb 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी दीपक प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, खानपुर व भगवानपुर सीट पर सर्वाधिक दांव लग रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Bet in the betting market on victory and defeat of the candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

11 विधानसभा सीटों के 110 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। प्रत्याशियों के हार जीत को लेकर सट्टा बाजार गरमा गया है। प्रत्याशियों के हार जीत ही नहीं बल्कि जीत के अंतर, प्रत्याशी के अपने बूथ से उसे मिलने वाले मतों पर भी लाखों का दांव लग रहा है।

विज्ञापन


करोड़ों रुपये का सट्टा लग चुका
मतदान के बाद अब लोगों ने आंकड़ेबाजी के आधार पर प्रत्याशियों की जीत-हार का गणित लगाना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों की जीत-हार पर मोटी शर्तों से लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा लग चुका है। जातिगत आंकड़ों को जीत-हार का आधार बनाया जा रहा है। हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, खानपुर व भगवानपुर सीट पर सर्वाधिक दांव लग रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 14 फरवरी को मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। 10 मार्च को ईवीएम में मतों की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बीच सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत के दावे कर रहे हैं। इसको लेकर सट्टा बाजार भी गरम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज


सीटों के हिसाब से लगा रहे सट्टा
चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में आनलाइन दांव लगा रहे हैं। सट्टेबाज सीट के आधार पर दांव खेल रहे हैं। हरिद्वार में सट्टा बाजार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि मौजूदा समय में पार्टियों पर ही सबसे ज्यादा सट्टा लगाया गया है। चुनाव के बाद अभी सट्टेबाजों का यही आकलन है। 

दूर-दूर तक सट्टे के लिए प्रसिद्ध है हरिद्वार
हरिद्वार शहर लंबे अरसे से सट्टे के मामले में दूर-दूर तक जाना जाता था। अब तो सट्टा क्रिकेट से लेकर चुनावों तक पर लगने लगा है। 

पुलिस के पास इस बारे में कोई सूचना नहीं है। हां यदि कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल सख्त एक्शन होगा, क्योंकि इस तरह के मामले कानून व्यवस्था से जुड़े रहते हैं। 
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed