फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: arvind kejriwal press conference in haridwar today

Uttarakhand Chunav 2022: अरविंद केजरीवाल ने फिर फूंका बिगुल, कहा- एक मौका दो, फिर नहीं दिखेगी भाजपा-कांग्रेस

Tue, 08 Feb 2022 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 01:02 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल रविवार को हरिद्वार पहुंचे थे। मंगलवार को उनके हरिद्वार दौरे का तीसरा दिन है।मंगलवार को उन्होंने उत्तराखंड की जनता से किए अपने वादों को फिर दोहराया।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: arvind kejriwal press conference in haridwar today
अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के वोटरों और सपोर्टरों से उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के खातिर एक मौका देने की अपील
उन्होंने कहा कि वह भाजपा-कांग्रेस छोड़कर किसी से आप पार्टी में शामिल होने नहीं बल्कि उत्तराखंड के खातिर एक मौका देने की अपील कर रहे हैं। आप पार्टी को एक मौका मिला तो फिर पांच साल बाद भाजपा और कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी। पत्रकारों से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 10 साल बारी-बारी से उत्तराखंड में राज किया है। उनके वोटरों और सपोर्टरों को क्या मिला। जनता को इन सालों से क्या मिला। दोनों ही पार्टियों ने वोटरों और सपोर्टरों के परिवारों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Chunav 2022: करोड़पतियों की अब विधायक बनने का चाह विधानसभा जाने के लिए पकड़ी चुनावी राह
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की शिक्षा से लेकर नौकरी के लिए कोई काम नहीं किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया। ऐसे में भाजपा-कांग्रेेस को वोट देने से क्या फायदा। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए एक मौका मांगा। कहा कि चुनाव आते रहेंगे। लेकिन इस बार आप पार्टी को एक मौका मिलेगा तो वह उत्तराखंड का नवनिर्माण कर भाजपा-कांग्रेस के वोटरों और सपोर्टरों की सोच बदल देंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी उत्तराखंड में नई जरूर है। लेकिन पार्टी के पास नए चेहरे हैं। नई सोच है। नया सीएम चेहरा है। नए आइडिया और एजेंडा है। दिल्ली में पार्टी ने बदलाव करके दिखाया है। उत्तराखंड में भी गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाएंगे। अस्पताल खोलेंग। रोजगार देंगे। 

इससे कांग्रेस और भाजपा के वोटरों और सपोर्टरों को भी फायदा होगा। उनके परिवार को मुफ्त इलाज और बच्चों को शिक्षा मिलेगी। 24 घंटे बिजली मिलेगी। नौकरी नहीं लगने तक भत्ता देंगे। कहा कि भाजपा ने तो पांच साल में तीन
मुख्यमंत्री बदल दिए। कहा कि दोनों दलों ने मिलकर 21 साल में उत्तराखंड में 72 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया। आप पार्टी पांच साल में पिछला कर्जा खत्म कर देंगे और आधुनिक सुविधाएं भी देगी। सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने गैरसैंण स्थायी राजनीति के मुद्दे पर कहा कि उनके पास पूरा प्लान है। गैरसैंण कुमाऊं और गढ़वाल के बीच में है। स्थायी राजधानी के लिए उस क्षेत्र की मैपिंग की जाएगी। कौन से विभाग जाएंगे, इसका खाका तैयार किया जाएगा। गैरसैंण को मॉडल राजधानी बनाएंगे।

टिकट बेचने का सूबत दे दो जहन्नुम तक नहीं छोड़ूंगाः केजरीवाल

उत्तराखंड में आप पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई जिलों में टिकट की खरीद-फरोख्त के आरोप लगने लगे हैं। कई लोग पार्टी भी छोड़ गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को बेबुनियाद ठहराया। कहा कि कोई भी टिकट बेचने का सबूत दे दे तो वह अपने नेता को जहन्नुम तक नहीं छोड़ेंगे। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में खेती की जंगली जानवरों से सुरक्षा पर केजरीवाल ने कहा कि किसानों के साथ मिलकर नीति बनाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर सीट से तीन-तीन दावेदार थे। टिकट एक ही को दिया जा सकता है। ऐसे में बाकी दो की नाराजगी जाहिर है। कुछ दिन बाद नाराजगी दूर हो जाती है और सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़वाते हैं। कुछ लोग पार्टी छोड़ देते हैं और टिकट बेचने और तानाशाही जैसे आरोप लगाते हैं। राजनीति में ऐसे आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं। चुनाव में मुसलिम विवि बनाने के मुद्दे से कुछ दलों के वोटों के ध्रुवीकरण के सवाल
पर केजरीवाल ने कहा कि किसी धर्म विशेष के नाम पर विवि नहीं बनना चाहिए। स्कूल-विवि ऐसा होना चाहिए, जहां सबके बच्चों को शिक्षा मिल सके।

पहाड़ और मैदानी में जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि बड़ा मुद्दा है। इसके लिए किसानों के साथ बैठक इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा। एमएसपी के मुद्दे पर भी कहा कि यदि
केंद्र सरकार इसमें कोई फैसला नहीं लेती है तो वह सरकार बनाने के लिए राज्य स्तर से एमएसपी देने की कोशिश करेंगे। खाद की बड़ी समस्या है। आप पार्टी की नियत साफ है और सभी मुद्दों का समाधान करेंगे।

एक लाख नई सरकारी नौकरी देंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनते ही एक लाख नई नौकरियां देंगे। पहले पुराने रिक्त पदों को भरेंगे। कहा कि नए अस्पताल, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने से नए पद सृजित होंगे। बिना सिफारिश और रिश्वत के सबको नौकरी का बराबर का हक देंगे। भाई-भतीजावाद खत्म करेंगे। पर्यटन को बढ़ाया देंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों में चले गए हैं वह भी वापस आएंगे। मुसिलम विवि जो धर्म के नाम पर नहीं बनना चाहिए। सबके बच्चों के लिए कालेज बनना चाहिए। पंजाब में दूसरा है और यूके में पहला है। नई पार्टी के वोट का आंकलन करना मुश्किन होता है।

जनता हमसे उम्मीद करती है काम करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि वह आहत हुए। पीएम, योगी और वो खुद जिम्मेदार पद पर बैठे हैं। सबको जनता ने चुनकर भेजा है। जनता की उनसे उम्मीद हैं। आरोप-प्रत्यारोप अच्छी बात नहीं है। अलग-अलग पार्टियां और विचारधारा जरूर हैं, लेकिन में तू-तू और मैं-मैं करें अच्छी बात नहीं है। बयान का जवाब देना रूरी था, जो ट्यूटर से दे दिया। बाकी इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed