फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Budget session will begin from March 25th, if anyone Have fever then 'no entry'

उत्तराखंड: 25 मार्च से शुरू होगा विधानसभा सत्र, अगर फीवर हुआ तो विधानसभा में ‘नो एंट्री’

Sat, 21 Mar 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Mar 2020 01:30 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सैनिटाइज हो रही है विधानसभा
  • 24 को सदस्यों, अधिकारियों, दर्शकों व पत्रकारों की दीर्घा का होगा सैनिटाइजेशन 
  • 24 को कार्यमंत्रणा की बैठक, एक दिन का भी हो सकता सत्र

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Budget session will begin from March 25th, if anyone Have fever then 'no entry'
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा में 25 मार्च से शुरू हो रहे सत्र से पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों और आला अफसरों को छोड़कर बाकी कर्मचारियों व अन्य लोगों की संख्या को सीमित करने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि सत्र के पहले दिन से ही विधानसभा के प्रवेश द्वारों में स्वास्थ्य जांचने की कड़ी व्यवस्था हो और ऐसे लोगों को परिसर में दाखिल न होने दिया जाए जिन्हें फीवर हो। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार हो रहा है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विधानसभा को बाहर और भीतर पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन की ये मुहिम 24 मार्च तक जारी रहेगी। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले पीठ और सदस्यों के बैठने वाले स्थान सभा मंडप को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल, पूरी विधानसभा में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

24 को कार्यमंत्रणा की बैठक, एक दिन का भी हो सकता सत्र

शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 25 मार्च से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। बहरहाल सत्र की अवधि तीन दिन की है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सत्र को एक दिन का करने की भी संभावना जताई जा रही है।

 

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सत्र की अवधि के बारे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय होगा, लेकिन अभी जो कार्यक्रम प्राप्त हुआ है वह तीन दिन का है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 24 मार्च को विधानसभा भवन में अपराह्न 5.30 बजे रखी गई है।

 

स्पीकर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह व गोविंद सिंह कुंजवाल तथा भाजपा विधायक खजान दास उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed