फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Amar Ujala News Impact Forest department order to investigation in Supin Range scam Case

Uttarakhand: अमर उजाला की खबर का असर...सुपिन रेंज घोटाले में जागा वन विभाग, दिए जांच के आदेश

Wed, 25 Oct 2023 09:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

वन मुख्यालय के निर्देश पर इस मामले में जांच टीम गठित कर अगले पांच दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। पार्क की सुपिन रेंज में बीते कुछ वर्षों में वन विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन की बंदरबांट की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Amar Ujala News Impact Forest department order to investigation in Supin Range scam Case
जांच-पड़ताल - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में स्थित गोविंद वन्यजीव विहार और राष्ट्रीय पार्क की सुपिन वन रेंज में वन विश्राम गृहों, मार्गों की मरम्मत और घेरबाड़ के नाम पर 39 लाख रुपये के घोटाले में आखिरकार वन विभाग जाग ही गया।

विज्ञापन


वन मुख्यालय के निर्देश पर इस मामले में जांच टीम गठित कर अगले पांच दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। पार्क की सुपिन रेंज में बीते कुछ वर्षों में वन विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन की बंदरबांट की है। एक शिकायत के बाद वर्ष 2021 में तत्कालीन उप निदेशक डीपी बलूनी ने सुपिन रेंज में कराए गए कामों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बड़े अफसरों को सौंप दी थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: गोविंद वन्यजीव विहार व राष्ट्रीय पार्क की सुपिन में गड़बड़झाला होता रहा, वन विभाग सोता रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कामों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर करते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का ब्योरा प्रस्तुत किया था, लेकिन वन अधिकारियों ने उनकी रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अमर उजाला की ओर से इस मामले में सिलसिलेवार एक-एक कड़ी को प्रस्तुत करते हुए खबरें प्रकाशित की गईं।

खबरों का संज्ञान लेते हुए अब प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) अनूप मलिक के निर्देश पर उप निदेशक गोविंद वन्यजीव विहार व राष्ट्रीय पार्क की उप निदेशक डॉ. अभिलाषा सिंह ने मामले में रेंजर सुपिन रेंज के निर्देशन में एक जांच टीम गठित की है। टीम को पांच कार्यदिवस के भीतर जांच रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed