फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: All weather road project will be completed first from Devprayag to Sweat

उत्तराखंड : देवप्रयाग से स्वीत के बीच सबसे पहले पूरा होगा ऑल वेदर रोड परियोजना का काम

Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संदीप थपलियाल, अमर उजाला, श्रीनगर
संदीप थपलियाल, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: All weather road project will be completed first from Devprayag to Sweat
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से स्वीत तक (38 किमी) का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। देवप्रयाग से स्वीत के बीच लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब कुछ स्थानों पर कटिंग के साथ ही जयालगढ़ पुल का निर्माण शेष रह गया है। यह परियोजना का पहला हाईवे होगा, जिसका काम सबसे पहले पूरा होगा।

विज्ञापन


ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत उत्तराखंड में स्थित चार धामों तक सुगम पहुंच के लिए लगभग 800 किमी सड़क का निर्माण/सुधारीकरण किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने परियोजना को विभिन्न पैकेज में विभाजित कर हाईवे सुधारीकरण का काम बांटा है। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर परियोजना का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इसी के तहत बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से स्वीत तक का काम सबसे पहले पूरा होगा। 38 किमी के इस पैच में चौड़ीकरण के बाद डामरीकरण हो चुका है। नगर पंचायत कार्यालय कीर्तिनगर और बागवान मोड़ पर ही कटिंग और डामरीकरण के अलावा जयालगढ़ पुल का निर्माण शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लूडी एनएच खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि सड़क कटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो स्थानों पर 15 से 20 मीटर कटिंग शेष बची है। यहां अक्तूबर माह के अंत तक डामरीकरण हो जाएगा। जयालगढ़ पुल का काम 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed