फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand alert from heavy rain news.

उत्तराखंडः हर जगह बारिश, भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 06 Jul 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand alert from heavy rain news.

उत्तराखंड में रविवार को दोपहर बाद से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। उधर, राजधानी देहरादून समेत, हरिद्वार और रुड़की में भारी बारिश से जलभराव का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


लक्सर में जलभराव से गोशाला गिरने की खबर है, जिसमें तीन जानवरों की मौत हो गई है। तेलपुरा गांव के पास नदी का बहाव तेज होने से ट्रक फंस गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार की शाम पांच बजे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चारधाम यात्रा मार्गों पर नौ जुलाई तक बारिश का अनुमान है। रविवार को सुबह से ही प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। दोपहर तक कई जगह उमस के बाद दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार की शाम तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर नौ जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा सोमवार शाम तक अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में छह जुलाई की शाम तक अपेक्षाकृत भारी से भारी (40 से 80 मिमी) बारिश हो सकती है। सात, आठ, नौ जुलाई को चारधाम यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में अपेक्षाकृत भारी बारिश का खतरा है। लिहाजा उन्होंने ऐसे स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है, जहां भूस्खलन का खतरा है।

रविवार को हुई बारिश (मिमी में)
कपकोट : 25
बनबसा : 3
देहरादून : 37.8
जौलीग्रांट : 16.2
कोटद्वार : 4.0
लैंसडोन :1.0
हरिद्वार : 5.8
हल्द्वानी : 38.0
मुक्तेश्वर : 4.2
नैनीताल : 1.0
मुनस्यारी : 5.0
डीडीहाट : 17
पंतनगर : 0.3

एनडीएमए ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से जारी अलर्ट में भी नौ जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यह बारिश भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील पर्वतीय इलाकों पर भारी पड़ सकती है। अधिकतर पर्वतीय जिले भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील हैं। चारधाम यात्रा जारी होने के कारण शासन-प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

रुद्रप्रयाग और चमोली में बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिश की चेतावनी देखते हुए रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में सोमवार 6 जुलाई को सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। दोनों जिलों के डीएम ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं।

गदेरा उफनाया, लोगों ने छोड़े घर
नंदप्रयाग (चमोली) में रविवार को देर शाम नंदप्रयाग में हुई जोरदार बारिश से तेफना गदेरा उफान पर आ गया। इससे तेफना गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के 25 परिवारों ने घर छोड़कर अन्यत्र शरण ली। बारिश थमने के बाद ग्रामीण घरों को लौटे।


रामगंगा बांध का जलस्तर बढ़ा
रामगंगा बांध के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इससे कोटद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर बने इस बांध से उत्तर प्रदेश के करीब सात जिले प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed