फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Air firing after an altercation while talking on mobile, police reached the spot due to ruckus around

Uttarakhand: मोबाइल पर कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग, आसपास खलबली मचने से मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 11 Mar 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

दो लोगों ने एक ग्रामीण के घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Air firing after an altercation while talking on mobile, police reached the spot due to ruckus around
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

झबरेड़ी गांव में दो पक्षों में मोबाइल पर कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग होने से गांव में खलबली मच गई। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि गांव के ही निवासी अन्नू और अक्षय कुमार से शुक्रवार को उनकी मोबाइल पर बात करते हुए कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


दोनों ने मोबाइल पर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं दोनों लोग घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने हवाई फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार और ग्रामीणों में दहशत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results Live: सीएम धामी के इस्तीफे के बाद कुछ दिग्गजों की नजर कुर्सी पर तो किसी के मन मचल रहे मंत्री बनने के अरमान


सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed