उत्तराखंड: नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर मौत
सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जब तक टीम पहुंची तब तक दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की टैक्सी बलिया खान के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे की है। नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर टैक्सी संख्या Uk 06 ba 4993 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। तभी बलिया खान के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जब तक टीम पहुंची तब तक दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को खाई से निकालकर पंचनामा भरकर अस्पताल भेजा गया है। दोनों की पहचान उनके पास मिली आईडी के आधार पर की गई है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत
रुड़की में बाइक पर सवार होकर लक्सर से गांव लौट रहे दो किशोर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव निवासी विपिन (17) पुत्र सुरेश और उसका साथी भुरना गांव निवासी राहुल उर्फ अन्ना शुक्रवार को किसी काम से बाइक से लक्सर आए थे। काम खत्म कर दोनों किशोर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक राजकीय महाविद्यालय के मोड़ पर भुरनी गांव की ओर से लक्सर जा रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस और घायलों के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने दोनों को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल उर्फ अन्ना का इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।