{"_id":"6395a069e1d61101a35ba876","slug":"uttarakhand-accident-news-car-fell-into-ditch-on-chaukhutia-dwarahat-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया-द्वाराहाट हाईवे: बसभीड़ा गांव के पास खाई में गिरी कार, बरात छोड़कर लौट रहे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया-द्वाराहाट हाईवे: बसभीड़ा गांव के पास खाई में गिरी कार, बरात छोड़कर लौट रहे चालक की मौत
Sun, 11 Dec 2022 02:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया(अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया(अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:51 PM IST
सार
घुंगोली बसभीड़ा गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे खाई की तरफ गिर गई। घटना के वक्त कार चालक अकेला था।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात हुआ। ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी दिनेश दुर्गापाल(45) पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से एक बरात छोड़कर अपने घर आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
Badrinath Highway: मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
घुंगोली बसभीड़ा गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे खाई की तरफ गिर गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर चौखुटिया के थाना अध्यक्ष दिनेश महंत ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन