{"_id":"6044ff478ebc3e592578eed5","slug":"uttarakhand-accident-news-car-falls-into-ditch-in-devprayag-elderly-couple-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग: छतियारा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, नातिन से मिलकर लौट रहे बुजुर्ग दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग: छतियारा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, नातिन से मिलकर लौट रहे बुजुर्ग दंपती की मौत
Sun, 07 Mar 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के देवप्रयाग में हिंडोलाखाल थाना क्षेत्रांर्तगत छतियारा-बड़ेडा लिंक मोटर मार्ग पर एक कार हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। जबकि हादसे में दंपती का पोता और कार चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में ले जाया गया। जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि बच्चे को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
रविवार शाम लगभग चार बजे एक कार पौड़ीखाल क्षेत्र के छड़ियार-कांडी-बडेडा लिंक मार्ग पर चंद्रबदनी मार्ग से 3 किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चीमा गांव निवासी 70 वर्षीय मदन सिंह भंडारी व उनकी पत्नी 65 वर्षीय विम्मी देवी उर्फ प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे भगवती प्रसाद रतूड़ी (38) निवासी काशीगांव और बुजुर्ग दंपति का पोता आदित्य (8) घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हिंडोलाखाल पुलिस व ग्रामीणों ने खाई में उतर कर घायल व मृतकों को निकाला। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर में बुजुर्ग दंपती श्रीकोट गांव में अपनी रिश्ते की नातिन की खैर खबर करने गए थे। घायल कार चालक भगवती प्रसाद उनके गांव के समीप का निवासी है। वह तीनों को अपनी कार में श्रीकोट गांव ले गया था। वापसी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
रविवार दोपहर को आदिबदरी में हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान की कार और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद करीब पौने घंटे तक आदिबदरी बाजार में जाम लगा रहा।
हरिद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन और बाइक के बीच आदिबदरी पीपलचट्टी बाजार के मध्य बंगला मोड़ पर टक्कर होने से सुगड़ गांव का बाइक सवार बीरेंद्र नेगी घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही, जिस कारण बाजार में जाम लग गया। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।