फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Aam Aadmi Party announces state executive

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, दिगमोहन नेगी को युवा मोर्चा की कमान

Thu, 12 Nov 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 10:59 PM IST
सार

  • कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, दिगमोहन नेगी को युवा मोर्चा की कमान
  • जिला के बाद विधानसभा स्तर पर होगा संगठनात्मक ढांचा

विज्ञापन
Uttarakhand: Aam Aadmi Party announces state executive
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें पांच उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बनाए गए। दिगमोहन जोशी को पार्टी के युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र किशोर जखमोला, अधिवक्ता बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, राजिया बेग व अमित जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष और धर्मेंद्र बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिगमोहन नेगी को प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष और अमित रावत को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. चंद्रशेखर भट्ट को बुद्विजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, श्रीकांत खंडेलवाल को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्ट, महक सिंह सैनी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुमका, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविंद वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य, रविंद्र आनंद को प्रवक्ता बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने बताया कि प्रत्येक जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों में एक जिला प्रभारी होगा। पहले चरण में हरिद्वार जिले में छह प्रभारी हरवेंद्र त्यागी, नवीन मौर्य, प्रवीण कुमार, महक सिंह सैनी, दुष्यंत भागीरथ, शाहवाकर चिश्ती, देहरादून में अशोक सेमवाल, मनोज चौधरी, रवि बांगिया, त्रिलोक सजवान, नैनीताल में समित टिक्कू, त्रिलोचन जोशी, ऊधमसिंह नगर में अमिताभ सक्सेना, डॉ. ईश्वर प्रसाद, जनार्दन सिंह, जसपाल सिंह, चंपावत में दीपक भट्ट, बागेश्वरमें राजेंद्र कोरंग, पिथौरागढ़ में सुशील खत्री, राजेंद्र बोरा, उत्तरकाशी में हरिमोहन जंवाठा, रुद्रप्रयाग में राकेश नेगी, अल्मोड़ा में राजन तिवारी व गोपाल नैनवाल, पौड़ी में मनोहर लाल पहाड़िया, राजेंद्र जजेडी, गजेंद्र चौहान को प्रभारी बनाया गया।


साइकिल वितरण मामले की जांच करा ले सरकार
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। श्रमिकों को साइकिल वितरण करने के मामले में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सरकार चाहे तो मामले की जांच करा सकती है। सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed