{"_id":"697984a346217ce44a0585b3","slug":"uttarakhand-9-5-lakh-families-in-the-state-will-receive-five-kilograms-of-wheat-from-this-month-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: साढ़े नौ लाख परिवारों को इस महीने से मिलेगा पांच किलो गेहूं, अभी तक बदले में मिल रहा था चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: साढ़े नौ लाख परिवारों को इस महीने से मिलेगा पांच किलो गेहूं, अभी तक बदले में मिल रहा था चावल
Wed, 28 Jan 2026 09:10 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Jan 2026 09:10 AM IST
सार
सरकारी राशन की दुकान से राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को प्रति परिवार साढ़े सात किलो राशन मिलता है, इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था, लेकिन गेहूं की कमी के चलते पिछले कुछ वर्षों से चावल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सरकारी राशन की दुकानों से राज्य खाद्य योजना के तहत साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेगा। पिछले करीब चार साल से इन परिवारों को मिलने वाले साढ़े सात किलो राशन में गेहूं की जगह चावल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान से राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को प्रति परिवार साढ़े सात किलो राशन मिलता है, इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था, लेकिन गेहूं की कमी के चलते पिछले कुछ वर्षों से चावल दिया जा रहा था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, पात्र परिवारों को इस महीने से फिर से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: विद्यार्थी कैसे बनेंगे तेज, स्कूलों में कुर्सी न मेज; भरी ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे
विज्ञापन
जिलों में देरी से पहुंचा राशन
प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस माह देरी से राशन पहुंचा है जिससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, फोर्टिफाइड चावल मिलने की प्रक्रिया में कुछ देरी की वजह से जिलों में राशन पहुंचने में देरी हुई है। बुधवार तक सभी जिलों में शत प्रतिशत राशन पहुंच जाएगा।