{"_id":"58366df34f1c1b983513aeeb","slug":"uttarakhand-600-police-personnel-got-one-star-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के 600 पुलिसकर्मियों को मिला एक स्टार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के 600 पुलिसकर्मियों को मिला एक स्टार का तोहफा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल, आर्म्ड और पीएसी के करीब 600 पुलिसकर्मियों को एक स्टार लगाने का तोहफा मिल गया।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने विशेष श्रेणी दारोगा के प्रस्ताव को स्वीकार कर आदेश जारी कर दिया। 45 वर्ष की आयु पाने वाले 50 प्रतिशत पुलिस कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। अन्य को दूसरे चरण में प्रोन्नति दिए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, नौ हजार फीट से ऊपर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को हिल भत्ते के रूप में 300 रुपये दिए जाने के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
पुलिस मुख्यालय के 45 बरस की आयु पार करने वाले पुलिस कर्मियों को विशेष श्रेणी दारोगा बनाने के प्रयास आखिर रंग लाए। अफसरों का कहना था कि प्रोन्नति का शासन पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा, क्योंकि प्रोन्नति देने के बाद उनके वेतन में वृद्धि नही होगी। उम्र का तकाजा होने के कारण यह पुलिस कर्मी अब रेंकर परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
दो दिन पहले शासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया था। शासन ने बुधवार को यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि विशेष श्रेणी दारोगा को प्रोन्नति दिए जाने का आदेश पीएचक्यू को मिला है।
विज्ञापन
सिविल पुलिस, आर्म्ड और पीएसी में ऐसे पुलिसकर्मियों की संख्या 1200 के करीब है। इनमें से 50 प्रतिशत को विशेष श्रेणी दारोगा पद प्रोन्नति दी जाएगी। यह लोग अब एक स्टार लगा सकेंगे।