फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 4.59 crore Rupees sanctioned for employee housing in summer gairsain capital

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन गैरसैंण राजधानी में कर्मचारी आवास के लिए 4.59 करोड़ मंजूर

Wed, 13 Jan 2021 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jan 2021 11:05 PM IST
सार

  • पहली किस्त के रूप मे 1.83 करोड़ रुपये जारी करने को मुख्यमंत्री की मंजूरी
  • गैरसैंण विकास परिषद के लिए भी 1.50 करोड़ रुपये मंजूर किए
  • कई अन्य योजनाओं के लिए भी जारी की वित्तीय स्वीकृति

विज्ञापन
Uttarakhand: 4.59 crore Rupees sanctioned for employee housing in summer gairsain capital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कर्मचारी आवास योजना के लिए 4.59 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इस धनरशि से कर्मचारी-अधिकारियों की आवासीय व्यवस्थाओं को जुटाया जाएगा। आवास निर्माण के लिए ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पहली किस्त के रूप में एजेंसी को मंजूर धनराशि के सापेक्ष 40 फीसदी राशि 1.83 करोड़ जारी करने की सहमति दे दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा गैरसैंण विकास परिषद के तहत विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये धनराशि मंजूर की है। इसके लिए तीन करोड़ का प्रावधान है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई अन्य योजनाओं और प्रस्तावों पर भी अपना अनुमोदन दिया है।
विज्ञापन


मुनिकीरेती स्कूल का नाम परिवर्तन
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी गढ़वाल जिले के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक स्कूल मुनिकीरेती का नाम परिवर्तित कर स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय प्राथमिक स्कूल करने की सहमति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडुसैट प्रोजेक्ट के लिए छह पदों के सृजन पर सहमति
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर वित्त मंत्री एडुसैट परियोजना के लिए 10 पदों के प्रस्ताव में से छह पदों के सृजन करने पर सहमति दे दी है। धरासू थाने में आवासीय भवनों के निर्माण पर सहमति। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में पुलिस थाना धरासू में टाइप दो के चार और टाईप तीन के दो आवासीय भवनों के निर्माण पर सहमति दे दी है। 

इंडिया रिजर्व वाहिनी का प्रशासकीय भवन बनेगा 
मुख्यमंत्री ने इंडिया रिजर्व वाहिनी द्वितीय के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि में से अवशेष धनराशि 2.73 करोड़ जारी करने की मंजूरी दे दी है। 

जिला योजना की धनराशि जारी 50 करोड़ रख सकेंगे जिलाधिकारी
जिला योजना के लिए प्राविधानित धनराशि 665.50 करोड़ के सापेक्ष 550 करोड़ जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्ताव पर 50 करोड़ की धनराशि जिलाधिकारियों के निवर्तन पर रखे जाने पर सहमति दी है।

स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री को विवाह के लिए मिलेगा अनुदान 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पौत्री-नातिन को विवाह के लिए अनुदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है। रुद्रप्रयाग, पौड़ी और यूएसनगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्री-नातिन के विवाह के लिए प्रत्येक को 50 हजार रुपए (कुल 1.50 लाख रुपये) जारी की जाएगी। 

आर्या और गैरोला को राष्ट्रपति सुधार सेवा पदक 
गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर कारागार कर्मियों को दिए जाने वाले राष्ट्रपति सुधार सेवा पदक के लिए मुख्यमंत्री ने कारागार अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार आर्या और चीफ फार्मेसिस्ट कारागार हरिद्वार राकेश चंद्र गैरोला को नामांकित किए जाने पर सहमति दी है। 

देहरादून नगर निगम वार्ड 99 व 68 में पाइप लाइन बिछेगी
देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 99 व वार्ड 68 के विभिन्न मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। दोनों वार्ड डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इसके लि 1.98 करोड़ की स्वीकृति हैं।  

घनसाली नगर पंचायत का भवन बनेगा  
घनसाली नगर पंचायत भवन के निर्माण होगा। इसके लिए 1.19 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी।

नगर पंचायत लोहाघाट में शिव मंदिर पार्क का निर्माण होगा 
नगर पंचायत लोहाघाट में शिव मंदिर पार्क के निर्माण के लिए 44.60 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 40 फीसदी राशि यानी 17.84 लाख की राशि जारी करने की सहमति दे दी गई है। 

चार नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की स्वीकृति 
द्वाराहाट नगर पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए 84.12 लाख के सापेक्ष 16.23 लाख की स्वीकृति दी गई। नंदप्रयाग नगर पंचायत के लिए 94.14 लाख के सापेक्ष  16.47 लाख, नगर पंचायत गजा में 85.31 लाख के सापेक्ष14.92 लाख  की मंजूरी दी है। 


श्री बदरीनाथ में जियोटैगिंग
मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जियो टैगिंग व टापोग्राफिकल सर्वेक्षण कार्य के लिए 24.46 लाख मंजूर कर दिए हैं। साथ ही इतनी ही राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed