फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38th National Games Preparations Dehradun Sports Stadium Asphalt track built on athletics ground

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी...एथलेटिक्स मैदान पर बना डामर ट्रैक, आज से लगेंगे पांच खेलों के कैंप

Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए (शुक्रवार) से पांच खेलों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कैंपों में खेल एसोसिएशन से मांगी गई सूची के आधार पर ही खिलाड़ियों को कैंप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand 38th National Games Preparations Dehradun Sports Stadium Asphalt track built on athletics ground
डामर ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के चलते रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिलचस्प नजारा है। एक तरफ युवा ज्यादा से ज्यादा मैडल लाने की चुनौती के चलते दिनभर अभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। स्टेडियम के दूसरे कई हिस्सों में खेल अधिकारी निर्माण से जुड़ी टीम भारी-भरकम मशीनों के साथ खेल स्थानों को तैयार कराने में दिनरात जुटे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



सबसे चौंकाने वाली तस्वीर एथलेटिक्स के मैदान से नजर आ रही है, जहां एक तरफ खिलाड़ी एथलेटिक्स के ट्रायल दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जेसीबी और बुलडोजर सुबह से देर रात तक चल रहे हैं। राहत की बात है कि मुख्य मैदान में डामर ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। अब इस पर सिंथेटिक की परत बिछाई जानी बाकी है। मैदान पर मौजूद कुछ कोच ने बताया कि जिस तरह से रात एक-एक बजे तक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है, उससे उम्मीद है कि दिसंबर अंत तक नया सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ वाले वार्म अप मैदान में खेल महाकुंभ भी चल रहा है, जहां एक तरफ खिलाड़ी दौड़ लगा रहे हैं। वहीं, नई घास लगाने का काम भी चल रहा है। वहां फिर से कुछ गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिन पर खेल पॉइंट बनाने की बात कही जा रही है। खेल निदेशालय का दावा है कि सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाएंगे। जीटीसीसी जल्द कार्यों का अवलोकन करेगी। बता दें कि खेल मंत्री रेखा आर्या और विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा की ओर से 31 दिसंबर तक सभी कार्य पूरे करने का निर्देश हैं।

आज से लगेंगे पांच खेलों के कैंप
38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए (शुक्रवार) से पांच खेलों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कैंपों में खेल एसोसिएशन से मांगी गई सूची के आधार पर ही खिलाड़ियों को कैंप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया छह दिसंबर से आमवाला स्थित युवा कल्याण निदेशालय के बहुउद्देशीय हॉल में जूडो, डालनवाला स्थित एक निजी टेनिस एकेडमी में लॉन टेनिस, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की शूटिंग रेंज में शूटिंग, वुशु और टेबल टेनिस हॉल में टेबल टेनिस के कैंप आयोजित किए जाएंगे। बताया, सभी पांचों खेलों के लिए एसोसिएशन की ओर से सूची प्राप्त हो गई है। सूची के आधार पर ही खिलाड़ियों को कैंप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed