{"_id":"6764fca282d3bedc35060686","slug":"uttarakhand-38th-national-games-deployment-of-supporting-staff-in-special-training-camps-sports-news-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: 38 वें राष्ट्रीय खेल...विशेष प्रशिक्षण शिविरों के विए की गई सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: 38 वें राष्ट्रीय खेल...विशेष प्रशिक्षण शिविरों के विए की गई सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती
Fri, 20 Dec 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:12 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए डॉ. समुद्रा नेगी की पवेलियन ग्राउंड देहरादून, प्रिया कौशिक की कंडोलिया स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल, गिरिश चंद्र सिंह बंथवाल की नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल, यावर मंजूर खान की स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में तैनाती की गई है।
विज्ञापन
देहरादून रायपुर स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। जिनका चयन अनुबंध पर किया गया है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय अग्रवाल के मुताबिक, सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूट्रिशियनिस्ट एवं मैसर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मदरसों का होगा वेरिफिकेशन, अवैध फंडिंग की भी होगी जांच, सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस
विज्ञापन
फिजियोथेरेपिस्ट दीपक कुमार पंत की सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़, नितिका पांडे की मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर, डॉ. समुद्रा नेगी की पवेलियन ग्राउंड देहरादून, प्रिया कौशिक की कंडोलिया स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल, गिरिश चंद्र सिंह बंथवाल की नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल, यावर मंजूर खान की स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी व गुरुविंदर सिंह ने जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में होगी। न्यूट्रिशियनिस्ट एवं मैसर की भी कई स्टेडियमों में तैनाती की गई है।
विज्ञापन