फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 38676 cases pending in High Court, increase of 22 Percent in five years

उत्तराखंड: हाईकोर्ट में 38676 मामले लंबित, पांच सालों में 22 फीसदी मामलों में हुई बढ़ोतरी

Mon, 29 Mar 2021 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Mar 2021 03:00 AM IST
सार

  • हिमाचल हाईकोर्ट की तुलना में लंबित मुकदमों की संख्या काफी कम

विज्ञापन
Uttarakhand: 38676 cases pending in High Court, increase of 22 Percent in five years
उत्तराखंड उच्च न्यायालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में 38,676 मामले लंबित हैं। पिछले पांच सालों में उच्च न्यायालय में मुकदमों की संख्या में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पड़ोसी राज्य हिमाचल उच्च न्यायालय की तुलना में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या काफी कम है।

विज्ञापन


हिमाचल उच्च न्यायालय में मार्च 2021 तक 76926 मुकदमे लंबित हैं। पिछले पांच साल में हिमाचल हाईकोर्ट में 59 फीसदी मुकदमें बढ़ गए। वहां हाईकोर्ट में उत्तराखंड से 49 फीसदी ज्यादा मुकदमें लंबित हैं। यह जानकारी राज्यसभा में एक आतारांकित के प्रश्न के उत्तर में विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखित तौर पर दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2016 में 32004 मुकदमे लंबित थे। वर्ष 2017 में यह संख्या घटकर 30022 हो गई। इसके बाद के वर्षों में लंबित मुकदमों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। 22 मार्च 2021 राज्य के उच्च न्यायालयमें 38676 मुकदमे लंबित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक तथ्य यह है कि उत्तराखंड से कम आबादी वाले पड़ोसी राज्य हिमाचल में उच्च न्यायालय में 2016 के दौरान 25,147 मुकदमे लंबित थे। 22 मार्च 2021 तक उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या बढ़कर 76,926 हो गई। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या में जरूर कमी आई है। यहां हाईकोर्ट में वर्ष 2016 में 9,16046 मुकदमें लंबित थे, जो वर्ष 2021 में घटकर 7,86052 रह गए हैं।

उच्च न्यायालयों में लंबित मामले

वर्ष    उत्तराखंड  हिमाचल   इलाहाबाद
2016  32004   25147     9,16046
2017 30022    31359      908827
2018 34049     36177     939475
2019 35407    54452     944657
2020 38676    73862      773408
2021 38676    76926      786052

नोट: 2021 के मामले 23 मार्च तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed