फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38 gangsters Assets worth Rs 38 crore will be confiscated

Dehradun News: प्रदेश के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2023 02:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Feb 2023 02:55 PM IST
सार

गैंगस्टरों और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक दिसंबर को दो माह का अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलताएं मिलने का दावा किया है। अभियान के तहत दो हजार से अधिक अपराधियों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand 38 gangsters Assets worth Rs 38 crore will be confiscated
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। यह संपत्ति उन्होंने अपराध कर अर्जित की हैं। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट भेज रही है। इसके अलावा 215 गैंगस्टरों की संपत्तियों का आकलन चल रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर इनकी रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टरों और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक दिसंबर को दो माह का अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलताएं मिलने का दावा किया है। इनामी बदमाश पकड़े गए, सात साल की कम सजा वाले अपराध करने वालों को नोटिस जारी किए गए और गैंगस्टरों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि यह अभियान एक माह के लिए और चलाया जाएगा। इसके अलावा जेलों से पैरोल पर छोड़े गए जो कैदी वापस नहीं लौटे हैं, उन्हें भी इस अभियान के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

791 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
अभियान के तहत दो हजार से अधिक अपराधियों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 791 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, 60 अपराधियों की कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 1093 आरोपियों को सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है। कुल गिरफ्तार आरोपियों में से 264 इनामी बदमाश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान-जोशीमठ में विरोध करने दिल्ली, मुंबई और जेएनयू से पहुंचे हैं वामपंथी

14 नशा तस्करों की ढाई करोड़ की संपत्तियां जब्त होंगी
एडीजी ने बताया कि इस दौरान 14 नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच भी की गई। नशा बेचकर इन्होंने 2.58 करोड़ रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं। इन संपत्तियों का ब्योरा दिल्ली भेजा गया है। इसमें से एक नशा तस्कर की तीन लाख की संपत्ति जब्त भी की जा चुकी है। 62 अपराधियों की संपत्तियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed