फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 367 ASHA workers to be recruited Soon And Budget Also Released

उत्तराखंड: प्रदेश में 367 आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, प्रोत्साहन राशि भी जारी

Sun, 24 Jan 2021 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: 367 ASHA workers to be recruited Soon And Budget Also Released
रुपये - फोटो : pixabay

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को 565 आशा वर्कर के लिए प्रोत्साहन राशि के 2.71 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही नए वित्तीय वर्ष में 367 आशा वर्कर का चयन करने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया। 

विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा वर्करों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। कार्मिक विभाग ने आशा के चयन किए जाने की स्वीकृति वित्त से सहमति की शर्त पर दिया। मुख्यमंत्री ने बतौर वित्तमंत्री इस प्रस्ताव पर सहमति दी है। इन आशा वर्करों की नियुक्ति होने पर 88 लाख 8 हजार प्रतिवर्ष वित्तीय भार पड़ेगा। 
विज्ञापन


इन मामलों में भी मिली स्वीकृति
1. जिला उत्तरकाशी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोल के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख।
2. चमोली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग के भवन निर्माण के लिए 13.17 लाख।
3. उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में 20 अतिरिक्त बेड के निर्माण के लिए 36.93 लाख। ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था होगी।
4. चंपावत में 13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन योजना में सिलिंगटाक में स्थित टी टूरिज्म हट की मरम्मत व्यू प्वाइंट, कैफेटेरिया, टिकट हाउस तथा फैंसिंग कार्य के लिए 105.50 लाख। पहले चरण में 42.50 लाख रुपये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. कार्बेट और राजाजी टाईगर रिजर्व पार्कों के संरक्षण और विकास को छह करोड़।  
6. जिला नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग में 5.296 किलोमीटर लंबी धमोला नहर और हेड के जीर्णोंद्धार को 107.92 लाख की स्वीकृति। पहली किश्त 43.16 लाख की राशि अवमुक्त करने पर सहमति।  

पुलिस विभाग के लिए एक करोड़ रुपये जारी

प्रदेश सरकार ने जिला योजना की बची हुई 65.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने पर सहमति दे दी है। चालू वित्त वर्ष में जिला योजना के तहत कुल 665.50 करोड़ रुपये की योजना में से 600 करोड़ की राशि पहले ही सभी जिलों को जारी की जा चुकी है। पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये के बजट पर सहमति दी है।

जिला योजना के तहत सामान्य, एससीपी और टीएसपी के तहत अनुदान राशि दी जाती है। इसमें नैनीताल को 4.59 करोड़, ऊधमसिंह नगर को 4.85 करोड़, अल्मोड़ा को 4.89 करोड़, पिथौरागढ़ को 4.69 करोड़, बागेश्वर को 3.90 करोड़, चंपावत को 3 .81 करोड़, देहरादून को छह करोड़, पौड़ी को सात करोड़, टिहरी को 6 करोड़, चमोली को 4 करोड़, उत्तरकाशी को 5 करोड़, रुद्रप्रयाग को 3.80 करोड़ और हरिद्वार को 4.40 करोड़ रुपये जारी करने पर सहमति दी गई है।

पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये के बजट पर सहमति दी है। इससे पुलिस कार्मिकों को पुरस्कार आदि दिए जाएंगे। उत्तरकाशी की पुलिस लाइन ज्ञानसू में प्रस्तावित टाइप-2 के दो आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 55.07 लाख, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर के प्रथम तल पर फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य के लिए 99.62 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मसूरी विधानसभा में सड़क के लिए पैसे जारी
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत धोरणखास वार्ड पांच के ब्रह्मवाला खाला में 900 मीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधार कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने 75.84 लाख की स्वीकृति दी है।

रुद्रपुर, डोईवाला और चंबा में मिनी स्टेडियम बनेंगे
राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर शक्तिफार्म में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 99.15 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 39.66 लाख अवमुक्त होंगे। डोईवाला में मिनी स्टेडियम के लिए 49.56 लाख, चंबा में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 99.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। अल्पसंख्यक विकास निधि योजना के तहत विभिन्न कार्यों के ले 29.83 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।    

चयनित स्थान पर ही होगा चंपावत में जेल निर्माण
मुख्यमंत्री ने चंपावत कारागार के लिए चयनित भूमि पर ही कारागार का निर्माण करने पर सहमति दी है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से स्थानीय निवासियों की सहमति के बाद भूमि क्रय की गई तथा उसकी चारदीवारी का निर्माण किया गया। इस पर अब तक 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed