{"_id":"6351726f868d3d3f7263d509","slug":"uttarakhand-35-thousand-anganwadi-workers-will-get-honorarium-before-diwali-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का तोहफा
Thu, 20 Oct 2022 10:34 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:34 PM IST
सार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल ने बताया कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली के अवसर पर एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल ने बताया कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Breaking: राज्य कर्मचारियों को सीएम धामी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा, अब डीए पर नजर
विज्ञापन
निर्देश विभाग को मिल चुके हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार है जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली से पहले अक्तूबर महीने का वेतन जारी कर दिया गया।
दीपावली से पहले ही दिया अक्तूबर महीने का मानदेय
उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली से पहले ही अक्तूबर महीने का मानदेय दे दिया गया। बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने पीएफएमएस के माध्यम से मानदेय के 23.48 करोड़ रुपये जारी किए। धनराशि जारी करने के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल, एसके सिंह, विक्रम आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।